/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/02/5noorOEvcPExVQXqi4kl.jpg)
विधायक का होली मिलन
गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
मार्च में होली की धूम रहती है, हर तरफ होली मिलन कार्यक्रमों आयोजित होते है, मार्च माह शुरू होते ही इसकी तैयारी शुरू हो जाती है, होली पर्व का बच्चों और युवाओं में काफी रूझान दिखाई देता है। शहर विधायक संजीव शर्मा भी इस बार नई पहल शुरू करने जा रहे है वह जनता के बीच होली मिलन कार्यक्रम करने जा रहे है।
12 मार्च को शक्ति प्रदर्शन
12 मार्च को घंटाघर रामलीला मैदान में यह कार्यक्रम होगा, इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के पदाधिकारी और स्थानीय लोग भी शामिल होंगे, जो भागवा कमांडर और शहर विधायक संजीव शर्मा के साथ होली खेलेंगे। राजनीतिक गलियां में चर्चा है कि इस बहाने संजीव शर्मा एक विधायक के रूप में शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे जिसे 2027 की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।
चाहने वालों ने किया गुणगान
भाजपा महानगर उपाध्यक्ष रानीता सिंह कहती है कि भगवा कमांडर और शहर विधायक संजीव शर्मा कार्यक्रमों को इवेंट बना देते है, पार्टी भी उनकी ताकत का लोहा मानती है, उनके कार्यकाल में सभी चुनाव संपन्न हुए, जिसमें भाजपा ने बड़ी जीत भी दर्ज की है, उनकी मेहनत का फल पार्टी ने भी उन्हें दिया और उप चुनाव में पार्टी से टिकट दिया, कम वोट प्रतिशत में भी संजीव शर्मा ने रिकार्ड जीत दर्ज की और जनता के स्रेह उनके प्रति दिखाई दिया।
शानदार होगा कार्यक्रम
भाजपा महानगर सह - मीडिया प्रभारी करण शर्मा का कहना है कि अब महानगर अध्यक्ष ही नहीं बल्कि नए रूप में विधायक संजीव शर्मा अपनी जनता के बीच त्यौहार बनाने जा रहे है, शहर की जनता के साथ होली के रंगों में सरोबर होने जा रहे है इस लिए उन्होंने 12 मार्च को होली मिलन कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार की है, जिसमें शहर के लोगों के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी भी शामिल होंगे, हालांकि अभी जनप्रतिनिधियों को भी उनके द्वारा इस कार्यक्रम में निमंत्रण दिया जाएगा। एक बार फिर से संजीव शर्मा शहर की जनता के बीच बड़ा संदेश इस कार्यक्रम से देंगे।
गुटबाजी पर भी रहेगी नजर
इसके अलावा इस कार्यक्रम में गुटबाजी पर भी पूरी नजर रहेगी दरअसल भाजपा सूत्रों की माने तो भाजपा में तीन अच्छा बन चुके हैं जो कि अपना-अपना शक्ति प्रदर्शन इस होली पर करने जा रहे हैं ऐसे में सब की नजर इसी बात पर रहेगी कि किस कार्यक्रम में कौन-कौन पहुंचा और किसने किस अंदाज से होली के रंगों को इस्तेमाल किया और किस तरह से होली मनाई।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)