/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/19/20250719_132857_0000-2025-07-19-13-30-22.jpg)
व्यापार मंडल का समर्थन
वाईबीएन संवाददाता, गाजियाबाद
गाजियाबाद में हाउस टैक्स वृद्धि के विरोध में जारी सभासदों के अनिश्चितकालीन धरने को अब व्यापारिक संगठनों का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया है। इसी क्रम में शनिवार को महानगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम पहुंचकर आंदोलनरत माननीय सभासदों को समर्थन पत्र सौंपा।महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान के नेतृत्व में मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि 30 जून 2025 को नगर निगम की बोर्ड बैठक में सभासदों के प्रयास से हाउस टैक्स वृद्धि के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया गया था, इसके बावजूद निगम प्रशासन द्वारा इस निर्णय की अनदेखी करते हुए जनता पर बोझ डालने का प्रयास किया जा रहा है।
तानाशाही रवैया
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के उच्च अधिकारी जनता की भावनाओं को नजरअंदाज कर तानाशाही रवैया अपना रहे हैं, जिससे सभासदों को बार-बार निवेदन करने के बावजूद अनसुना किया जा रहा है और उन्हें अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने इस मौके पर नगर निगम प्रशासन की हठधर्मी कार्यशैली की घोर निंदा की और कहा कि यह आंदोलन केवल पार्षदों का नहीं, बल्कि गाजियाबाद की आम जनता और व्यापारियों का भी आंदोलन है। मंडल ने कहा कि जब तक पार्षदों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे भी इस संघर्ष में उनके साथ डटे रहेंगे।
व्यापार मंडल का समर्थन
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्य रूप से महामंत्री अशोक चावला, को-चेयरमैन नरेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील गोयल व राजदेव त्यागी, उपाध्यक्ष मोनू गोयल, दिल्ली गेट व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय मित्तल, रमते राम रोड अध्यक्ष राकेश स्वामी, संजय नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल, महामंत्री हरीश शर्मा, प्रवेश गुप्ता, सुमित गोयल, अनुराग बंसल, रोहित चौधरी, प्रकाश गुप्ता, अवनीश त्यागी, युवा महामंत्री वसीम अली, राकेश बवेजा, सुधीर चौधरी, कुमार पाल सिंह, नितिन श्रोती सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।व्यापार मंडल ने यह भी स्पष्ट किया कि गाजियाबाद के व्यापारी और उद्यमी वर्ग पर यदि टैक्स का बोझ डाला गया तो इसका व्यापक विरोध होगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द जनता और पार्षदों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)