Advertisment

Husband-Wife and They: किराएदार की बीवी से इश्क लड़ाया, रोड़ा अटकाया तो कर दिया कत्ल, मकान मालिक गिरफ्तार

मकान मालिक को उसकी बीवी से इश्क हो गया। इश्क परवान चढ़ा ही था कि शौहर को भनक लग गई। विरोध पर मुलाकातों का दौर थम गया। बस! फिर क्या था खून ने उबाल मारा और कर दिया कत्ल। पुलिस की छानबीन में जब मामला खुला तो साहब पहुंच गए कानून के शिकंजे में।

author-image
Rahul Sharma
gzb murder khulasa

मकान मालिक की पत्नी से इश्क के फेर में कातिल बना शख्स पुलिस की गिरफ्त में।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

बीते बुधवार की रात इंदिरापुरम के अभयखंड इलाके में हुई एक शख्स की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के मकान में ही किराये पर रहने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्या की वारदात पति-पत्नी और वो के फेर में की गई है।

ये है मामला

ट्रांस हिंडन जोन में स्थित इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के अभय खंड इलाके में बीते बुधवार की रात एक शख्स की सिर में ईंट से वार कर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान खोड़ा कालोनी थाना क्षेत्र की लोकप्रिय विहार कालोनी में किराये पर रहने वाले जलाल के रूप में हुई थी। मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ हत्या का केस दर्ज हुआ था।

ऐसे हुआ खुलासा

एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की पड़ताल कर रही पुलिस को जलाल की पत्नी और इबादत के संबंधों को लेकर कुछ इनपुट मिले। उसके आधार पर जब इबादत उर्फ डब्बे से पूछताछ की गई, तो पता चला कि जलाल करीब 8 माह से अपनी पत्नी समेत उनके मकान मे किराए पर रह रहा था। इस दौरान मकान मालिक इबादत का मृतक की पत्नी से प्रेम संबंध हो गए। जिसकी जानकारी मृतक को हो गई थी। मृतक की पत्नी ने उससे बातचीत करनी बंद कर दी थी। 

ये भी थी कत्ल की एक वजह

जलाल की पत्नी के बातचीत करना बंद कर देने से नाराज इबादत ने कुछ दिन पहले अपने मकान का किराया मांगा। इस दौरान जलाल ने उनके साथ अपमानजनक भाषा व इशारे का प्रयोग किया था। इसी बात को लेकर उसने जलाल को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था।

पान खिलाने के बहाने बुलाया, शराब पिलाई और मार डाला

Advertisment

बुधवार को इबादत ने पान खिलाने के बहाने घर से ले जाकर जलाल को घटनास्थल पर बैठाकर शराब पिलाई। मौका देखकर पीछे से पत्थर से उसके सर पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपी इबादत लोकप्रिय विहार खोडा कॉलोनी में रहता है। मगर, मूल रूप से ग्राम जहांगीरपुर वैसी थाना रंगरा जिला भागलपुर बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Advertisment
Advertisment