Advertisment

Ghaziabad: महापौर ने दी इंदिरापुरम को 85 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Ghaziabad: नगर निगम को हाल ही में हस्तांतरित हुए इंदिरापुरम में सड़कों और नालों की दुर्दशा को सुधारने के लिए यह बड़ा बजट जारी किया गया है। इन कार्यों से इंदिरापुरम की मुख्य सड़कें और नाले मजबूत बनेंगे

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: महापौर ने दी इंदिरापुरम को 85 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। 15वें वित्त आयोग की बैठक में महापौर सुनीता दयाल ने इंदिरापुरम को 85 करोड़ का बजट दिया था, जिसका अब भूमिपूजन कर विकास कार्य शुरू हो गए हैं। महापौर ने कहा कि नगर निगम इंदिरापुरम में तेजी से विकास करेगा और शहर के हर वार्ड का नया स्वरूप सामने आएगा।

Advertisment

महापौर सुनीता दयाल और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक मिलकर शहर में विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। आज महापौर ने इंदिरापुरम में 85 करोड़ और वसुंधरा ज़ोन में 10 करोड़ के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया, जिनमें मुख्य सड़कों और नालों का निर्माण शामिल है।

महापौर ने बताया कि इंदिरापुरम हाल ही में नगर निगम को हस्तांतरित हुआ है, जहां सड़कों और नालों की हालत बहुत खराब थी। निरीक्षण में मिली शिकायतों को ध्यान में रखते हुए भारी बजट आवंटित किया गया है ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जा सके। वसुंधरा में भी कई निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया है।

शहर के मुख्य मार्गों के लिए विकास कार्यों का बजट आवंटित किया गया है, जिनका आज नारियल फोड़कर शुभारंभ किया गया। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि ये लंबे समय तक टिकाऊ रहें। वार्डों के आंतरिक विकास के लिए प्रत्येक वार्ड को 100 करोड़ का कोटा भी दिया गया है।

Advertisment

शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति:

पार्षद धीरज अग्रवाल, प्रीति जैन, हरीश कराकोटी, डॉ. अनिल तोमर, अनुज त्यागी, संजय सिंह, राधेश्याम त्यागी, सतेंद्र चौधरी, विनय चौधरी, हिमांशु चौधरी, पार्षद कल्लन, अधिशासी अभियंता देशराज सिंह, सहायक अभियंता श्याम सिंह, गणेशीलाल, अवर अभियंता संजय गंगवार, पूजा सिंह आदि।

इंदिरापुरम व वसुंधरा में किए गए विकास कार्यों का विवरण:

Advertisment

1. CISF रोड पर Apex डिपो से DPS स्कूल होते हुए राम मनोहर लोहिया मार्ग तक सड़क और नाला निर्माण – लागत लगभग 3.63 करोड़।

2. BN त्रिपाठी मार्ग से कैलाश मानसरोवर भवन तक सड़क और नाला निर्माण – लागत लगभग 8.78 करोड़।

3. शहीद मनोज पांडेय मार्ग, CISF मार्ग तक RCC नाला निर्माण – लागत लगभग 6 करोड़।

Advertisment

4. पंडित विजय लक्ष्मी मार्ग, सहायक मार्ग और सुभद्रा जोशी मार्ग तक सड़क निर्माण – लागत लगभग 6.79 करोड़।

5. शहीद मनोज पांडेय मार्ग कनावनी पुलिया से STP के सामने, CISF NH9 तक और मनी वेन मार्ग सहित सड़क निर्माण – लागत लगभग 8 करोड़।

6. पंडित विजय लक्ष्मी मार्ग व सुभद्रा जोशी मार्ग पर दोनों तरफ RCC नाला निर्माण – लागत लगभग 6.21 करोड़।

7. काला पत्थर मार्ग से इंदिरापुरम स्कूल और मकनपुर बस स्टैंड तक कच्चा नाले का RCC निर्माण – लागत लगभग 7.54 करोड़।

8. काला पत्थर मार्ग से इंदिरापुरम स्कूल और अग्रवाल स्वीट तक सड़क निर्माण – लागत लगभग 7.29 करोड़।

9. मकनपुर बालिका स्कूल, कलेवा रेस्टोरेंट, कावेरी मार्ग, बेगम हजरत महल मार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर सड़क निर्माण – लागत लगभग 7.25 करोड़।

10. उपरोक्त मार्गों के दोनों तरफ RCC नाला निर्माण – लागत लगभग 8.69 करोड़।

11. शहीद मनोज पांडेय मार्ग, CISF कैंप तक RCC नाला निर्माण – लागत लगभग 4.21 करोड़।

12. विधायक कॉलोनी में क्षतिग्रस्त सड़क व नाले का निर्माण – लागत लगभग 2.78 करोड़।

13. विभिन्न क्षतिग्रस्त सड़कों का निर्माण – लागत लगभग 6.49 करोड़।

14. वसुंधरा सेक्टर 11 की आंतरिक सड़कों का निर्माण – लागत लगभग 1.29 करोड़।

15. बृज विहार के मुख्य मार्ग व आंतरिक सड़कों का निर्माण – लागत लगभग 3.96 करोड़।

16. अप्सरा बॉर्डर के दोनों तरफ नाला निर्माण कार्य – लागत लगभग 5.35 करोड़।

Advertisment
Advertisment