Advertisment

Initiative : तकनीक की सहायता से बच्चे हो रहे हैं शिक्षित

आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों का तकनीक की सहायता से सर्वांगीण विकास करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत आनलाइन काम देकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा। साथ ही, संस्था रॉकेट.....

author-image
Syed Ali Mehndi
आंगनवाड़ी

आंगनवाड़ी

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों का तकनीक की सहायता से सर्वांगीण विकास करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत आनलाइन काम देकर बच्चों को पढ़ाया जा रहा। साथ ही, संस्था रॉकेट लर्निंग प्रशासन के साथ केंद्रों को तकनीक से जोड़ने में भागीदारी निभा रही। 

मिल रहा है बच्चों को लाभ 

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केदो में तकनीक की सहायता से बच्चों की पढ़ाई में बेहद अच्छा काम हो रहा है जिसका सीधा लाभ बच्चों को मिल रहा है निश्चित रूप से दायरे को और बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक से अधिक बच्चों को तकनीकी के इस्तेमाल द्वारा शिक्षित किया जा सके।

Advertisment

8 हज़ार बच्चे को अब तक लाभ 

संस्था अब तक 558 आंगनबाड़ी केंद्रों के 8232 बच्चों को जोड़कर पढ़ाई शुरू करा चुकी है। संस्था की जिला समन्वयक आयुषी कटियार ने बताया कि सभी केंद्रों का अलग-अलग व्हाट्सऐप ग्रुप है। इसमें बच्चों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जोड़ा गया है।

 बच्चों पर कड़ी नजर 

Advertisment

संस्था की टीम बच्चों को काम भेजती है। साथ ही, बच्चों की रिपोर्ट भेजी जाती है, जिसके बाद कार्यकर्ता बच्चों की प्रगति के आधार पर पढ़ाई कराती हैं। यह सीडीओ अभिनव गोपाल के निर्देशन में चल रहा। 

 32 जिलों में काम

बच्चों को दैनिक क्रिया से लेकर जानकारियां दी जाती हैं। जिला समन्वयक शायना ने बताया कि संस्था नौ राज्यों के साथ प्रदेश के 32 जिलों में काम करती है। हर माह पीटीएम भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित की जाती है, जिसमें बच्चों के विकास के बारे में परिजनों को जानकारी दी जाती है

Advertisment
Advertisment