Advertisment

Inspection: जेल और कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण कर जाँची व्यवस्था

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्या मीनाक्षी भराला ने जिला कारागार, कस्तूरबा विद्यालय ब्लॉक राजापुर एवं महिला चिकित्सालय गाजियाबाद का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सख्त दिशा.......

author-image
Syed Ali Mehndi
जेल का निरीक्षण

जेल का निरीक्षण

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्या मीनाक्षी भराला ने जिला कारागार, कस्तूरबा विद्यालय ब्लॉक राजापुर एवं महिला चिकित्सालय गाजियाबाद का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने सख्त दिशा निर्देश देते हुए सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवेशित किया।

बैरक में 158 महिला कैदी 

मीनाक्षी भराला ने ज़िला कारागार में महिला बैरेक के निरीक्षण के दौरान 158 महिलाएं निरुद्ध पाई गयी। बैरेक में महिलाओं की आवासीय व्यवस्था उचित पाई गयी। कारागार में महिला बंदियों के लिए सिलाई कढाई प्रशिक्षण संचालित है। महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के लिए संचालित क्रेच का भी निरीक्षण किया गया। जिसकी साफ सफाई संतोषजनक पाई गयी वर्तमान में महिला बंदियों के साथ कुल 8 बच्चें आवासित है।

जमानत पर प्रभावी करवाई 

महिला आयोग सदस्या ने महिला बंदियों से बात की। जिसमें कुछ महिला बंदियों द्वारा बताया गया की उनकी काफी लम्बे समय से जमानत अर्जी न्यायालय में लंबित है जिसके सम्बन्ध में सदस्या द्वारा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया की उक्त महिलाओं की जमानत के सम्बन्ध में न्यायालयों से संपर्क कर प्रभावी कार्यवाही कराए। 

कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण 

कस्तूरबा विद्यालय ब्लॉक राजापुर के निरीक्षण के दौरान बालिकाओं के आवास, क्लास रूम, रसोई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सदस्या द्वारा बालिकाओं के भोजन में पोषण पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु वार्डन को निर्देशित किया गया।

Advertisment

सदस्या द्वारा विद्यालय में नियमित रूप से साफ़-सफाई किये जाने व मौसम को ध्यान में रखते हुए कक्षों में मच्छरों से बचाव करने हेतु व्यवस्था करने के निर्देश दिए गये। उन्होने कहा कि बच्चों की बेहतर शिक्षा और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएं।

यह रहे मौजूद 

निरीक्षण के दौरान महिलाआयोग की सदस्या के साथ जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, उप जेलर अरविन्द कुमार चौहान, उप जेलर डा० बृजेश पाण्डेय, उप जेलर शिवानी यादव, महिला थाना अध्यक्ष रितु त्यागी ,विधि सह परिवीक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment