Advertisment

International Yoga Divas : डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा योग भारत की अनमोल देन

गाजियाबाद में आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने योगाभ्यास कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

author-image
Syed Ali Mehndi
20250621_095115_0000

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

Advertisment

गाजियाबाद में आयोजित 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने योगाभ्यास कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इसे भारतीय संस्कृति की वैश्विक पहचान बताया।

संपूर्ण कल्याण

अपने उद्बोधन में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारतीय मनीषा का वह अमूल्य उपहार है, जिसे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने पूरी दुनिया को दिया है। उन्होंने कहा कि योग केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए कल्याण का माध्यम बन चुका है। योग से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ही संतुलित रहते हैं। यह सुख, शांति, समन्वय, स्वास्थ्य और सम्पूर्ण कल्याण की दिशा में एक प्रभावशाली माध्यम है।

Advertisment

जीवन का हिस्सा

श्री मौर्य ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे योग को अपने नियमित जीवन का हिस्सा बनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने आह्वान किया, "आइए, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के निर्माण के लिए नियमित रूप से योग करने व अन्य लोगों को भी योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लें।"उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है। विश्व आज योग को वैश्विक भलाई के एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में देखता है। यह न केवल लोगों को वर्तमान में जीने में मदद करता है, बल्कि उन्हें अतीत के बोझ से भी मुक्त करता है। उन्होंने योग को ज्ञान और विज्ञान दोनों का सम्मिलन बताया। उन्होंने कहा कि आज की सूचना क्रांति के दौर में लोगों का ध्यान केंद्रित रहना एक बड़ी चुनौती है, और योग इस चुनौती का समाधान है। यह मानव मन को एकाग्र करने में मदद करता है।

आजीविका का साधन 

Advertisment

कार्यक्रम में श्री मौर्य ने यह भी कहा कि योग आजीविका का भी साधन बन गया है। सेना, पुलिस बल, खेल जगत और शैक्षिक संस्थानों ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया है। आज भारत के गाँवों में भी योग दिवस के भव्य आयोजन हो रहे हैं, जो दर्शाता है कि योग अब ग्रामीण जीवन का भी अभिन्न हिस्सा बन रहा है।

योग दिवस की शुभकामनाएं

इस अवसर पर विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों ने विविध आसनों का प्रदर्शन किया और उनके लाभ बताए। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्वयंसेवी संगठन और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अंत में उपमुख्यमंत्री ने पुनः सबको योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि योग भारत की आत्मा है, जिसे अपनाकर हम न केवल अपने जीवन को संतुलित बना सकते हैं, बल्कि राष्ट्र को भी सशक्त बना सकते हैं।

Advertisment

 

Advertisment
Advertisment