Advertisment

Jeevan rang : कर दो ऐलान दिव्यांग है आत्मनिर्भर और सक्षम

दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण के लिए निश्चित रूप से गाजियाबाद में एक बड़ी पहल हुई जिसके चलते अब दिव्यांग भी उड़ान भरेंगे शानदार मोटराइज्ड ट्री व्हीकल के साथ दिव्यांग आत्म निर्भर.......

author-image
Syed Ali Mehndi
जीवन रंग

दिव्यांग जनों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल वितरण

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण के लिए निश्चित रूप से गाजियाबाद में एक बड़ी पहल हुई जिसके चलते अब दिव्यांग भी उड़ान भरेंगे शानदार मोटराइज्ड ट्री व्हीकल के साथ दिव्यांग आत्म निर्भर भी बन चुके हैं और अपनी जिंदगी को अपने ढंग से जीने का हक भी हासिल कर चुके हैं।

जीवन रंग दिव्यांगजन

 चेहरे पर चमक हाथों में उड़ान 

 जिला प्रशासन एक कार्यक्रम आयोजित कर दिव्यांगों को मोटर्स साइकिल प्रदान की इस मौके पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि इण्डियन आयल कम्पनी के सौजन्य से प्राप्त ई-मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से आप लोगों के लिए रोजगार के नये—नये साधन प्राप्त होंगे।

आप लोग आत्मनिर्भर बने इसी उद्देश्य से आप लोगों को ई-मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का लाभ मिला है। इण्डियन आयल कम्पनी द्वारा आप लोगों को रोजगार हेतु जोमैटो में भी लिंक किया गया है। अब आप लोगों पर एक विशेष जिम्मेदारी है कि आप लोगों को दिखाना है कि हम किसी साधारण इंसान से कम नहीं है, हम सक्षम व आत्मनिर्भर हैं, आप लोगों के ऐसे कार्यों से अन्य दिव्यांगजनों को भी प्रेरणा मिलेगी। 

दिव्यांग बने जोमैटो कर्मचारी

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को ई-मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की प्रतीकात्मक चाबी भेंट करते हुए जनपद के 28 दिव्यांगजनों को ई-मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया। लाभार्थी दिव्यांगजनों को जोमैटो में डिलवरी ब्वायज के रूप में कार्य करने हेतु जोमैटो टीम द्वारा उनका रजिस्ट्रेशन आदि कार्य पूर्ण किये गये। उक्त सभी लाभार्थियों को रोजगार दिये जाने के उद्देश्य से उक्त मोटराइज्ड इण्डियन आयल कम्पनी के सौजन्य से प्रदान की गयी है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा लाभार्थियों से वार्ता भी की गयी, लाभार्थियों ने जिला प्रशासन और इंडियन ऑयल कम्पनी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisment

यह रहे मौजूद 

कार्यक्रम में ई०डी० इण्डियन आयल, जी०एम० इण्डियन आयल, m योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला सूचना अधिकारी, सुधीर कुमार जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, व यूमोशन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Advertisment
Advertisment