Advertisment

kisan protest: 4 दौर की बातचीत में बनी बात, 5वें दिन खत्म किया किसानों ने धरना

गाजियाबाद की मोदीनगर तहसील क्षेत्र में किसान अपनी समस्याओं को लेकर 5 दिन से धरना दे रहे थे। 4 दौर की वार्ता के बाद आज किसानों की समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन मिलने पर किसानों का आंदोलन खत्म हुआ।

author-image
Rahul Sharma
protest-1
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। 

Advertisment

पिछले पांच दिन से मोदीनगर तहसील में किसानों का अनिश्चित कालीन धरना जारी था। चार दौर की बातचीत के बाद प्रशासन किसानों की समस्याओं को निबटाने को तैयार हुआ तब जाकर आंदोलन खत्म किया गया। प्रशासन ने किसानों को आश्वासन दिया है कि 25 फरवरी तक उनकी समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।

किसानों की ये मांग हुई स्वीकार

protest-3

Advertisment

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन 'किसान सभा' द्वारा  संचालित अनिश्चितकालीन धरने के पांचवे दिन चौथे दौर की वार्ता में लगभग सभी मांगों पर सहमति बन गई। प्रदेश अध्यक्ष देवव्रत धामा ने धरना खत्म करने का ऐलान करते वक्त घोषणा की कि उपजिलाधिकारी ने वादा किया कि 25 फरवरी तक सभी मांगे इस तरह से पूरी कर दी जाएंगी।
1. गन्ने की दो किश्त 25फरवरी तक किसानों को दे दी जाएंगी।
2. बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी छापा मारने या अन्य किसी कारण से रात को किसी के घर नहीं जाएगा।
3.आवारा पशुओं की समस्या को ध्यान में रखते हुए गौशालाओं की क्षमता बढ़ाई जायेगी।
4. फरद में अंशो की त्रुटि को सही करने के लिए कमेटी बनाने का आदेश किया गया।

दो मांगे पहले ही हो गईं स्वीकार

protest-2

Advertisment

प्नदेश अध्यक्ष देव धामा ने बताया कि धरने के बाद हुई पहले दौर की वार्ता के दौरान ही उनकी दो मांगों को प्रशासन ने स्वीकार कर लिया था। बाकी की मांगे शनिवार को हुई चौथी दौर की बातचीत के बाद 25 फरवरी तक पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।

ये रहे आंदोलन में मौजूद

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष देवव्रत धामा, युवा प्रदेश अध्यक्ष विनीत त्यागी, जिलाध्यक्ष अरुण कसाना, युवा जिला अध्यक्ष आसु त्यागी, गौरव त्यागी, अमजद खान, संजय त्यागी, रोहित त्यागी, मोहसिन खान, इरफान ठेकेदार, सभासद प्रदीप शर्मा, सभासद राहुल राणा,  जावेद मास्टर तोड़ी, शकील डीलर, दीनू खान, पुनीत वर्मा, फिरोज खान, रिंकू त्यागी, हैप्पी त्यागी, बादल कासीम, मुनीश, वीरेंद्र यादव, शोएब मलिक, राजू, रहिसु विजयनगर, मोहसिन, भारती नेताजी, असलम कस्सार आदि पदाधिकारियों के अलावा ग्राम प्रधान सोंदा, रजनीश त्यागी ग्राम प्रधान मोहम्मदपुर कदीम, उपदेश प्रधान, नरेंद्र प्रधान, मोहित प्रधान उजेड़ा आदि लगभग एक दर्ज़न मौजूदा ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment