/young-bharat-news/media/media_files/2025/01/26/3lXUzqIdWWP22WQEYwyp.jpeg)
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर जिले में हर साल की तरह ही शराब की तमाम सरकारी दुकानों को आज बंद रखने के निर्देश शासन स्तर पर थे। इसकी जानकारी से शनिवार की रात खुले में शराबखोरी करते 563 लोगों को गाजियाबाद पुलिस ने दबोच लिया। गौरतलब है कि जिले में पुलिस ने कानून ताक पर रखकर सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ एक मुहिम छेड़ रखी है। ये कार्रवाई उसी के चलते अमल में लाई गई।
सबसे ज्यादा सिटी जोन में दबोचे
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर पूरे जिले के तीनों जोन में चलाए गए इस अभियान के दौरान सबसे ज्यादा शराबियों को सिटी जोन की पुलिस ने दबोचा। यहां बीती रात 308 लोगों को धारा 34 के तहत गिरफ्तार किया गया। उधर, ट्रांस हिंडन जोन में पुलिस ने 141 लोगों को पकड़ा जबकि देहात जोन में 114 लोगों की गिरफ्तारी की गई।
गाजियाबाद सिटी जोन (क्षेत्रवार गिरफ्तारी)
कोतवाली नगर-80
विजयनगर-58
सिहानी गेट-34
नंदग्राम-66
कविनगर-15
मधुबन बापूधाम-55
ट्रांस हिंडन जोन (क्षेत्रवार गिरफ्तारी)
थाना इन्दिरापुरम–30
थाना कौशाम्बी–35
थाना खोड़ा–15
कोतवाली साहिबाबाद–22
थाना लिंकरोड–15
थाना शालीमार गार्डन–13
थाना टीलामोड़–11
ग्रामीण जोन (क्षेत्रवार गिरफ्तारी)
थाना लोनी-13
थाना ट्रोनिका सिटी-04
थाना अंकुर विहार-13
थाना लोनी बॉर्डर-16
थाना मसूरी-10
थाना मुरादनगर-10
थाना मोदीनगर-05
थाना निवाड़ी-03
थाना भोजपुर-08
थाना वेव सिटी-12
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक-20