Advertisment

भगवान विष्णु के छठे अवतार है भगवान परशुराम ज़ी: विधायक संजीव शर्मा

भगवान परशुराम जयंती के पावन अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने चौधरी मोड़ स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान परशुराम से सभी के कल्याण की प्रार्थना की

author-image
Deepak Sharma
भगवान विष्णु के छठे अवतार है भगवान परशुराम ज़ी: विधायक संजीव शर्मा 
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। विधायक संजीव शर्मा के चौधरी मोड़ स्थित कार्यालय पर मंगलवार को ज भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विधायक संजीव शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की व भगवान परशुराम से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की। 

Advertisment

इस अवसर पर विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठें अवतार हैं। भगवान परशुराम ने भार्गव वंश में जन्म लिया। उनका जन्म त्रेतायुग में अक्षय तृतीया के दिन हुआ था। इसी कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय हैं। भगवान शिव से उन्हें कई अद्वितीय शस्त्र भी प्राप्त हुए इन्हीं में से एक था भगवान शिव का परशु जिसे फरसा या कुल्हाड़ी भी कहते हैं। यह इन्हें बहुत प्रिय था व इसे हमेशा साथ रखते थे। परशु धारण करने के कारण ही इन्हें परशुराम कहा गया। 

शर्मा ने कहा कि आज के दिन भगवान परशुराम की पूजा उपासना करने से साधक को अमोघ फल की प्राप्ति होती है। भगवान परशुराम की पूजा करने से विष्णु भगवान की भी कृपा  बनी रहती है।

ये गणमान्य रहे मौजूद

Advertisment

 भगवान परशुराम ने आतताईयों के आतंक से मुक्ति दिलाकर पृथ्वी पर धर्म व न्याय की स्थापना की की थी। महीम गुप्ता, आशुतोष, अमन, संदीप, हिमांशु, मोहित, कार्तिक, हर्ष, सुरेंद्र त्यागी,मनोज कांगड़ा, पियूष एवं हरीश गौड आदि भी मौजूद रहे।

Advertisment
Advertisment