Advertisment

Maha Shivratri: प्राचीन दूधेश्वर मठ में 2 दिवसीय महायोजन, खाका तैयार

महाशिवरात्रि पर्व पर गाजियाबाद के प्राचीन दूधेश्वर नाथ मठ में दो दिवसीय महा आयोजन होगा। इसकी पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। 25 से 26 फरवरी तक मंदिर प्रांगण में ये आयोजन होगा, जिसमें शहर के नामचीन लोग भी शिरकत करेंगे।

author-image
Rahul Sharma
dudheshwar nath
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवादादाता।

दो दिवसीय फागुन महाशिवरात्रि महोत्सव 25/26 फरवरी 2025 

सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर मे हर साल की तरह इस बार भी महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय ये भव्य आयोजन 25 से 26 फरवरी तक चलेगा।

ये है तैयारी

mahant narayan giri

दूधेश्वर नाथ महादेव मठ मन्दिर समिति के श्रीमहन्त नारायण गिरि महाराज ने बताया कि मंदिर परिसर को देश के विभिन्न राज्यों से तरह-तरह के फूल मंगाकर सजाने के साथ-साथ विशेष लाइटिंग के इंतजाम कराने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा भव्य शिव बारात निकालने की तैयारी भी चल रही है। विशेष भोग औऱ प्रसाद का इंतजाम भी किया जा रहा है। जबकि सुरक्षा को लेकर भी तैयारियों को लेकर पुलिस के अफसरों से वार्ता हुई है।

महाशिवरात्रि पर अष्ट प्रहर रूद्राभिषेक होगा

dudheshwar nath mandir

Advertisment

प्रथम प्रहर प्रातःकाल 6 बजे.से 7:30 बजे.तक 
द्वितीय प्रहर 8 बजे से 9:30 बजे तक 
तृतीय प्रहर 10 बजे.से.11:30 बजे तक 
चतुर्थ प्रहर 12 बजे.से 1:30 बजे तक 
पंचम प्रहर 2 बजे से 3:30 बजे.तक 
षष्ठ प्रहर 4 बजे से 5:30 बजे.तक 
सप्तम प्रहर 8 बजे.से 10 बजे.तक 
अष्टम प्रहर 10 बजे.से 12 बजे.तक होगा जोकि श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के आचार्य एवं विद्यार्थियों द्वारा होगा ।

कई राज्यों के फूलों से बनेगा बाबा का बंगला

मठ के महंत नारायण गिरि ने बताया कि दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल व अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता और सारे दूधेश्वर स्वयंसेवक मन्दिर परिसर मे देश के विभिन्न राज्यों दिल्ली, कलकत्ता,बैंगलोर, जयपुर, हरियाणा ,वृन्दावन मथुरा के विभिन्न प्रकार के पुष्पो से मन्दिर परिसर को भगवान दूधेश्वर का फूल बंगला बनाएंगे। रंग विरंगी लाइटो से मन्दिर बहुत भव्य रूप से सजाया जायेगा।

25 की रात निकलेगी शिव बारात

25 की रात 9 बजे भगवान देवधिदेव महादेव बाबा की शिव बारात दूधेश्वर चौक (जस्सी पुरा) से ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते निकाली जायेगी। बारात शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दूधेश्वर मन्दिर मे रात्रि 11:30 बजे पहुचेंगी। इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती की जयमाला होगी। 25/26 की रात 12 बजे श्रीमहन्त नारायण गिरि भगवान दूधेश्वर का प्रथम अभिषेक करेंगे। इसके बाद भक्तों का जलाभिषेक शुरू होगा।

भव्य आरती-जागरण का आयोजन

Advertisment

प्रातःकाल श्रृंगार आरती 3:30 से 4:30 तक चलेगा भगवान दूधेश्वर का भव्य श्रृंगार मोहित जी एवं उनके कार्यकर्ताओं द्वारा होगा ,सायंकाल भगवान दूधेश्वर का श्रृंगार 5:45 से 7 बजे तक  श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विजय मित्तल जी एवं समस्त समिति के सदस्यों द्वारा होगा प्रथम भोग प्रसाद 108 प्रकार के व्यंजनों का धर्मपाल गर्ग जी के द्वारा भगवान दूधेश्वर को अर्पित किया जायेगा ,भगवान दूधेश्वर का जलाभिषेक 25/26 की मध्य रात्री 12 बजे से लेकर 26 की रात्री 12 बजे.तक  भक्तो का जलाभिषेक निरन्तर चलेगा साथ ही भगवान दूधेश्वर का अष्टप्रहर रूद्राभिषेक पूजन होगा

Advertisment
Advertisment