Advertisment

Mahila congress: चल रही है बैठके,बन रही है व्यापक रणनीति

इन दिनों कांग्रेस पार्टी में ईडी द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है जिसके चलते निश्चित रूप से महिला कांग्रेस के बीच जिम्मेदारी बढ़ गई है। हालांकि इन दिनों कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ भंग कर दिए गए हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग

author-image
Syed Ali Mehndi
महिला कांग्रेस टीम

महिला कांग्रेस टीम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाइबीएन संवाददाता  

इन दिनों कांग्रेस पार्टी में ईडी द्वारा की गई कार्रवाई के विरोध में काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है जिसके चलते निश्चित रूप से महिला कांग्रेस के बीच जिम्मेदारी बढ़ गई है। हालांकि इन दिनों कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ भंग कर दिए गए हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग बेहद सजाता और सतर्कता के साथ पार्टी के लिए जन समूह को जागृत करने का काम कर रहे हैं।

लोनी नगर अध्यक्ष सोना खान
लोनी नगर अध्यक्ष सोना खान

पूर्व महिला कांग्रेस सक्रिय

इस क्रम में कांग्रेस की महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिला अध्यक्ष संगीता त्यागी काफी सक्रिय नजर आ रही है जिनका लोनी में पूर्व नगर अध्यक्ष सोना खान ने स्वागत किया। जहां महिला टीम ने घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया साथ ही सोनिया गांधी और राजीव गांधी पर ईडी की कार्रवाई के बारे में भी लोगों को संदेश दिया।

संगीता त्यागी का हुआ स्वागत
संगीता त्यागी का हुआ स्वागत

संगीता बने फिर जिला अध्यक्ष 

Advertisment

इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष लोनी सोना खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को गाजियाबाद में संगीता त्यागी जैसी अध्यक्ष की आवश्यकता है जिन्होंने अपने कार्यकाल में शानदार काम करते हुए पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाया है ऐसे में निश्चित रूप से एक बार फिर संगीता त्यागी को मौका मिलना चाहिए ताकि वे अपने पुराने अंदाज में पार्टी को मजबूत बनाने के साथ समग्र प्रयास करें।

कठिन है वक्त संघर्ष से जारी 

वही इस संबंध में महिला नेत्री संगीता त्यागी का कहना है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में सभी के साथ मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का काम किया और पार्टी की नीतियों जन जन तक पहुंचाने का काम किया। अगर उन्हें मौका मिला तो एक बार फिर वह पूरी टीम के साथ पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का काम करेंगे साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ लोगों को निशाने पर लेटे हुए जांच एजेंसियों द्वारा षड्यंत्र रच रही है।

Advertisment
Advertisment