गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल धुआधार बेटिंग करते नजर आ रहे है, पार्टी के सभी आयमों को सफल बनाने में जुटे हुए है। एक माह से अधिक का कार्यकाल उनका हो चुका है लेकिन इस दौरान उन्होंने सफलता के आयम भी गढ दिए है।
पीएम मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम में मयंक गोयल का मास्टर स्ट्रोक
पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में मयंक गोयल की टीम ने मास्टर स्ट्रोक मारा है और पश्चिमी यूपी में महानगर ने चौथा स्थान पाया है। वहीं महानगर मंडलों की बात करें तो शहर मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता ने अपने अध्यक्ष मयंक गोयल का मान बढ़ाया है और शहर के बीस मंडलों में प्रथम स्थान पाया है। वहीं इसका श्रेय मंडल प्रभारी मोनिका पंड़ित को भी जाता है जिन्होंने मंडल के कार्यकर्ताओं को एक साथ जोड़कर पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया है।
जानकारी के अनुसार 30 मार्च को पूरे देश में पीएम मोदी के अहम कार्यक्रम ‘मन की बात’ का आयोजन हुआ। जिसको भाजपा महानगर दिल से लिया और कार्यक्रम को पूरी तरह से सफल भी बनाया। कार्यक्रम को सरल एप्प पर अपलोड़ भी किया गया। जहां महानगर ने पश्चिमी यूपी में चौथा स्थान प्राप्त किया तो वहीं शहर मंडल अध्यक्ष ने इसमें सौ प्रतिशत रैंक प्राप्त कर महानगर मंडलों की सूचि में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसकी सरहाना भी सोशल मीडिया पर जमकर हुई।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद: नगर निगम द्वारा वायु गुणवत्ता सुधार हेतु बैठक, निर्माण विभाग को दिए सख्त निर्देश
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने लिखा कि गाजियाबाद महानगर के कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई, पिछले 30 मार्च के पीएम नरेन्द्र मोदी के मन की बात में पश्चिम उप्र में चौथा स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में महिम गुप्ता मंडल शहर गाजियााबद ने 100 प्रतिशत बूथ कार्यक्रम कर उनको सरल एप पर अपलोडिंग भी किया। पूरे पश्चिम में उप्र. में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। में उनके उज्जवल भविष्य की शुभकानाए देता हूँ। में आशा करता हूँ आगामी कार्यक्रम में सभी मंडल 100 प्रतिशत लोकर कीर्तिमान बनाएंगे। अब महानगर अध्यक्ष ने तारीफ की है तो इसका रिजल्ट भी जरूर आएंगा। बहराल मंयक गोयल अच्छे खिलाड़ी की तरह पूरी प्रफोर्मेश के साथ बेटिंग करते नजर आ रहे है।
महिमा गुप्ता और मोनिका पंड़ित का सरहनीय प्रयास
शहर मंडल ने महानगर में अपना रूतबा दिखाया और पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात में प्रचम लहराया। उन्होंने सौ प्रतिशत की रैंक प्राप्त कर गाजियाबाद महानगर में अपने मंडल का मान बढ़ाया। इसके पीछे शहर मंडल अध्यक्ष महिमा गुप्ता और मंडल प्रभारी मोनिका पंड़ित की अथक मेहनत भी है। विदित है हाल में हुए नगर निगम उप चुनाव में भी इस मंडल में अच्छी खासी जीत दर्ज की थी और वार्ड 19 का चुनाव भारी मतो से जिता था जिसमें मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी की भूमिका भी अहम थी। मंडल अध्यक्ष महिमा गुप्ता ने बाकी मंडलों के लिए भी नजीर वाली मिसाल पेश की है।