/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/10/20250910_191418_0000-2025-09-10-19-16-20.jpg)
बैठक आयोजित
गाज़ियाबाद,वाईबीएन संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी महानगर ग़ाज़ियाबाद की ओर से महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में विजयनगर स्थित एक स्कूल सभागार में कार्ययोजना बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की रूपरेखा तय करना और मेरठ मंडल के स्नातक व शिक्षक चुनाव की तैयारी को मजबूत करना रहा।
बनाई गई रणनीति
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस (17 सितम्बर) पूरी तरह सेवा और संगठन को समर्पित रहेगा। सेवा पखवाड़ा के दौरान गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता और जनजागरण जैसे विषयों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यक्रम को समाज की अंतिम पंक्ति तक पहुँचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता तन–मन–धन से सक्रिय रहेंगे।महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस को गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा से जोड़ने का अवसर है। भाजपा कार्यकर्ता समाज में जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन की शक्ति को जन–जन तक पहुँचाएँगे।
स्नातक शिक्षक चुनाव
क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि मेरठ मंडल के स्नातक एवं शिक्षक चुनाव संगठन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इसके लिए हर कार्यकर्ता को मतदाता सूची के सूक्ष्म प्रबंधन, बूथवार सम्पर्क और संवाद की जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि मजबूत रणनीति और संगठन की एकजुटता से विजय निश्चित होगी।पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता और सेवा कार्यों की निरंतरता है। उन्होंने कहा कि चुनावी सफलता सेवा और संगठन के बल पर ही संभव है। यदि हर कार्यकर्ता लक्ष्य तय कर निष्ठा से कार्य करेगा तो स्नातक और शिक्षक चुनाव में सफलता अवश्य मिलेगी।
नई ऊर्जा के साथ तैयारी
महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल और अशोक मोंगा ने स्पष्ट मार्गदर्शन देकर कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा को जनता के बीच भाजपा की विश्वसनीयता और सेवा भाव के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत करना ही हमारा संकल्प है।बैठक में महामंत्री राजेश त्यागी, उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी, संयोजक संजय कांत शर्मा, गौरव चोपड़ा, प्रदीप चौहान बाल्मीकि, ललित कश्यप, रॉबिन तोमर, पार्षद अमित त्यागी, संदीप चौधरी, राम त्यागी, पुष्पेंद्र गुप्ता, पंकज भारद्वाज, गुंजन शर्मा, अमित रंजन, अभिनव जैन, अनीता शर्मा, ऋचा भदौरिया, बलप्रीत सिंह, राजन बाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us