Advertisment

Meeting : आत्मनिर्भर भारत अभियान” प्रोफेशनल मीट की तैयारी बैठक सम्पन्न

भाजपा महानगर कार्यालय, नेहरू नगर में “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के अंतर्गत होने वाली प्रोफेशनल मीट एवं अन्य कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की।

author-image
Syed Ali Mehndi
IMG-20251024-WA0111

भाजपा की बैठक

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

भाजपा महानगर कार्यालय, नेहरू नगर में “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के अंतर्गत होने वाली प्रोफेशनल मीट एवं अन्य कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की।

पदाधिकारी रहे मौजूद 

बैठक में अभियान संयोजक सुशील गौतम, सह संयोजक एवं मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, सह संयोजक प्रहलाद दुआ, सह संयोजक नीरू शर्मा, प्रोफेशनल मीट संयोजक संजय कश्यप सहित सभी प्रकोष्ठों के संयोजक और सह संयोजक उपस्थित रहे।बैठक के दौरान मयंक गोयल ने कहा कि “आत्मनिर्भर भारत अभियान” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प ‘लोकल से वोकल’ को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस अभियान का उद्देश्य महानगर के विभिन्न वर्गों — प्रोफेशनल्स, उद्योगपति, व्यापारी, चिकित्सक, शिक्षाविद् और युवा उद्यमियों — को जोड़ना है, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग में आत्मनिर्भरता की भावना और अधिक सशक्त हो सके। उन्होंने बताया कि संगठन इस विषय पर योजनाबद्ध रूप से प्रत्येक क्षेत्र में संवाद और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।

 1 से 15 नवंबर तक अभियान

प्रोफेशनल मीट संयोजक संजय कश्यप ने जानकारी दी कि इस मीट के माध्यम से मंडल और बूथ स्तर पर 1 नवंबर से 15 नवंबर तक आत्मनिर्भर भारत अभियान को स्थानीय स्तर पर सशक्त करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के सभी पेशेवर समूहों को जोड़कर एक साझा मंच तैयार किया जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रतिभा और संसाधनों को प्रोत्साहन मिल सके।बैठक में ओपी अग्रवाल, अशोक भारतीय, अनिल अग्रवाल, वीरेंद्र सारस्वत, बृज भूषण शर्मा, सतेन्द्र सिंह, सुनील शर्मा, साक्षी नारंग, भीम शर्मा, प्रमोद यादव, गौरव गर्ग, विनोद त्यागी, विजय सिंह, बृजेश सोलंकी, बबलू कश्यप, पीतांबर त्यागी, डॉक्टर वी.के. सक्सेना, वैभव पराशर और पुष्पलता सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और जिम्मेदारियों का निर्धारण किया गया।

Advertisment
Advertisment