/young-bharat-news/media/media_files/2025/02/19/9LJHoQ9iwfT6zjRNan7f.jpg)
ट्रांस हिंडन बाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन एरिया के थाना खोड़ा से एक 12 वर्षीय किशोर लापता हो गया। अन्य थानों से भी 10 दिनों में कई किशोरी लापता हो चुकी हैं लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है।
थाना खोडा में दी तहरीर में कान्ती प्रसाद पुत्र कंछी सिंह निवासी संगम पार्क हरीश बिल्डर्स के पास थाना खोडा ने कहा कि दो अप्रैल को उसकी पत्नी दुर्गा देवी घर से काम करने चले गए थे। घर पर 12 वर्षीय पुत्र विष्णु ही था। शाम 5 बजे जब हम घर आए तो विष्णु घर पर नहीं l उसे कई जगह तलाश किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
इन लापता बच्चों का भी कोई सुराग नहीं
थाना इंदिरापुरम में दी तहरीर में सेक्टर 2C-333, वसुंधरा निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री 30 मार्च दोपहर 1 बजे से घर से गायब है। रजनीश नाम के लड़के पर बहला फुसला कर ले जाने का आरोप है। लेकिन अभी पता नहीं चल सका है।।
खोड़ा क्षेत्र से भी किशोरी हुई थी लापता
थाना खोडा से अनिल विहार खोड़ा कालोनी अटल चौक निवासी व्यक्ति की 15 वर्षीय पुत्री 30 मार्च को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। उसे कई जगह तलाश किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
थाना कौशांबी से 10 दिन से लड़की लापता
थाना कौशाम्बी क्षेत्र के सेक्टर 2 वैशाली टूटी बिल्डिंग II D 50 वैशाली से 29 मार्च को सुबह 9 बजे एक लड़के की बहिन राधिका बिना बताए कहीं चली गई थी। लेकिन काफी तलाशने के बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं लग सका है।