Advertisment

Missing: इंदिरापुरम और खोड़ा से दो किशोरी घर से लापता हुईं, परिजन परेशान

गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन एरिया के इन्दिरापुरम और खोड़ा थाना क्षेत्र से दो किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गईं। दो लड़कियों के परिजन कोई सुराग नहीं लगने पर परेशान हैं।पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

author-image
Neeraj Gupta
child missing
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

ट्रांस हिंडन बाईबीएन संवाददाता 

गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन एरिया के इन्दिरापुरम और खोड़ा थाना क्षेत्र से दो किशोरी संदिग्ध हालत में लापता हो गईं। दो लड़कियों के परिजन कोई सुराग नहीं लगने पर परेशान हैं।पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

थाना इंदिरापुरम में दी तहरीर में सेक्टर 2C-333, वसुंधरा निवासी व्यक्ति ने कहा कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री 30 मार्च दोपहर 1 बजे से घर से गायब है। उन्होंने रजनीश नाम के लड़के पर बहला फुसला करवाले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि लड़की को सभी जगह तलाश किया गया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने लड़के का मोबाइल नंबर भी पुलिस को दिया है। पुलिस लड़के के नंबर को सर्च करा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

Case 2: खोड़ा क्षेत्र से भी किशोरी लापता हुई

Advertisment

थाना खोडा जनपद गाजियाबाद में दी तहरीर में अनिल विहार खोड़ा कालोनी अटल चौक निवासी व्यक्ति ने कहा कि वह बलिया जिले का रहने वाला है और 30 मार्च को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। 5 फुट लंबाई काले रंग की टॉप और काली जींस पहने हुए है। उसे कई जगह तलाश किया गया लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 

थाना कौशांबी से लापता को भी कोई सुराग नहीं

थाना कौशाम्बी में दी तहरीर में मनोज पुत्र सहन्दर निवासी सेक्टर 2 वैशाली टूटी बिल्डिंग II D 50 वैशाली ने कहा कि 29 मार्च को सुबह 9 बजे वैशाली सै0-2 में मेरी बहिन राधिका बिना बताए कहीं चली गई। उसकी उम्र 14 साल है और उसका रंग गोरा है तथा उसकी लम्बाई 5 फुट और माथे पर हल्का चोट का निशान है। वह सफेद टॉप काली जीन्स पहनी हुई है तथा स्पोर्ट जूते सफेद रंग की पहनी हुई है। सभी जगह तलाश किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। लेकिन लड़की का कोई सुराग नहीं लग सका है। 

Advertisment
Advertisment