Advertisment

Mission shakti -मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने चलाया अभियान

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत 12 अक्टूबर को ट्रांस हिंडन जोन में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से पिंक बूथ पुलिस टीम कौशांबी द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने क्षेत्र के प्रमुख शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भ्रमण कर वहां उपस्थित महिलाओं

author-image
Subhash Chand
1001537476

Mission shakti

गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता

मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अन्तर्गत 12 अक्टूबर को ट्रांस हिंडन जोन में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से पिंक बूथ पुलिस टीम कौशांबी द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। टीम ने क्षेत्र के प्रमुख शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भ्रमण कर वहां उपस्थित महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।

गुड टच-बैड टच

पिंक बूथ पुलिस टीम ने महिलाओं को बताया कि आज के समय में आत्मनिर्भर और जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को “गुड टच और बैड टच” के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी, ताकि वे किसी भी प्रकार की अनुचित हरकत या असुविधा की स्थिति में तुरंत पहचान कर सकें और आवश्यक कदम उठा सकें।

तुरन्त करें फोन 

टीम ने यह भी समझाया कि किसी भी असुरक्षित परिस्थिति में चुप न रहें, बल्कि तुरंत पुलिस से संपर्क करें। इसके लिए उन्होंने महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वुमन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), और 1930 (साइबर फ्रॉड रिपोर्टिंग) के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

सशक्त बनाना उद्देश्य 

पुलिस टीम ने महिलाओं को यह भी आश्वस्त किया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत गाजियाबाद पुलिस पूरी तत्परता से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अभियान का उद्देश्य न केवल अपराधों की रोकथाम करना है, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता की भावना को भी सशक्त बनाना है। पिंक बूथ पुलिस कर्मियों ने उपस्थित महिलाओं से कहा कि वे अपने आस-पास के परिवेश में सजग रहें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Advertisment

छात्रों ने पूछे सवाल 

मिशन शक्ति अभियान के दौरान कई छात्राओं ने भी प्रश्न पूछे, जिनका टीम ने धैर्यपूर्वक उत्तर दिया। अंत में पुलिस अधिकारियों ने सभी महिलाओं से मिशन शक्ति के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का आह्वान किया, ताकि हर महिला सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त बन सके।

Advertisment
Advertisment