Advertisment

Murder: बधाई वसूलने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में झड़प, युवक की मौत, दो किन्नर गिरफ्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर में बधाई वसूलने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला। झड़प के दौरान ढोलक बजाने वाले अल्बख्श नाम के युवक की मौत हो गई। घटना करीब रात के 12:30 बजे की बताई जा रही है।

author-image
Akash Garg
हत्या के आरोपी किन्नर गिरफ्तार

हत्या के आरोपी किन्नर गिरफ्तार Photograph: (फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार)

गाजियाबाद वाई बी एन संवाददाता 

यह भी पढ़ें: Rape: Social Media के जरिए हुई थी दोस्ती, दानिश ने नशीला पदार्थ पिलाकर कर दिया ये युवती का रेप

गाजियाबाद के मोदीनगर में बधाई वसूलने को लेकर किन्नरों के दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर हमला बोला। झड़प के दौरान ढोलक बजाने वाले अल्बख्श नाम के युवक की मौत हो गई। घटना करीब रात के 12:30 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो किन्नरों को गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें: Firing: हर्ष फायरिंग के दौरान लगी गोली, सगाई समारोह में मचा हड़कंप

बधाई वसूलने को लेकर हुआ था विवाद 

दरअसल सीकरी कलां गांव में शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान किन्नरों का एक गुड वहां बधाई मांगे पहुंच गया। तभी किन्नरों का दूसरा गुट भी शादी समारोह में पहुंच गया। दोनों पक्षों में बधाई के पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक की हत्या हो गई। 

Advertisment

यह भी पढ़ें: Encroachment: अतिक्रमण पर चला योगी का पीला पंजा, 3 लाख की हुई वसूली

मृतक के पिता ने दर्ज कराई FIR

मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा किन्नरों की टोली में ढोलक बजाने का काम किया करता था। अक्सर शादी समारोह में किन्नरों के साथ जाया करता था। लेकिन रविवार रात्रि 12:30 शादी समारोह में दूसरे पक्ष ने विवाद के चलते उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें: flower show: पर्यावरण के प्रति जनता को जागरूक कर रहा है फ्लावर शो: नगर आयुक्त

इन लोगों के खिलाफ नामजद कराई रिपोर्ट दर्ज

Advertisment

पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक युवक के पिता आबिद ने निशा, मुस्कान, सरताज और अहसान के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दो किन्नरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मृतक युवक के पिता आबिद की शिकायत पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शिकायत के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मुस्कान और निशा नाम की दो किन्नरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया है जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisment
Advertisment