Advertisment

Opening : मुख्य सचिव ने किया नगर निगम पोर्टल का उद्घाटन

आज उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार गाजियाबाद में नगर निगम पोर्टल का उद्घाटन किया जिससे लोगों को काफी आसानी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है.जन सुविधाओं में लाभ मिलेगा।

author-image
Syed Ali Mehndi
नगर निगम गाजियाबाद

फोटो जर्नलिस्ट सुनील कुमार

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद आईबीएन संवाददाता।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह आज शनिवार को गाजियाबाद नगर निगम पोर्टल का उद्घाटन किया । यह कार्यक्रम हिंदी भवन में आयोजित किया  गया। इस पोर्टल के लॉन्च से ग़ाज़ियाबाद नगर निगम के नागरिकों को कई सुविधाएँ प्राप्त हो सकेगी।

जनता को मिलेगी सुविधा 

नए पोर्टल के माध्यम से पब्लिक को प्रॉपर्टी कर, डाटा जमा करने, और अन्य नगर निगम से संबंधित सेवाओं के लिए एक मंच की आवश्यकता थी । इसके चलते लोगों को अपनी संपत्ति का ऑनलाइन भुगतान आसानी से हो जायेगा , जिससे उन्हें निगम कार्यालय में भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके अलावा, इस पोर्टल के माध्यम से कई अन्य सुविधाए भी मिल सकेगी।

मनोज कुमार सिंह

डिजिटल इंडिया अभियान का हिस्सा 

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह इस पोर्टल के बारे में विस्तार से जानकारी दीं और यह बताया कि कैसे यह नागरिकों के लिए एक उपयोगी टूल साबित होगा। विशेष रूप से, संपत्ति कर के भुगतान और सीएमएस अकाउंटेड सिस्टम (सीएमएस खाता प्रबंधन प्रणाली) से संबंधित खाते को आसान और सुरक्षित बनाया गया है। 

समय और भागदौड़ में होगी बचत 

Advertisment

इस पोर्टल के लॉन्च से गाजियाबाद नगर निगम की सेवा में सुधार और नागरिकों तक सभी नगर निगम की सेवाएं एक ही मंच पर आसानी से पहुंच सकेंगी। यह पहल सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो नागरिकों को सरकारी सेवा प्रदान करता है ग़ाज़ियाबाद नगर निगम पोर्टल की घोषणा ना केवल विभिन्न सेवाओं में एक्यूरेसी आ जाएगी बल्कि लोगों के समय की भी बचत होगी।

तकनीक है सच्ची दोस्त 

इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने कहा कि तकनीक सच्ची दोस्त है आज इस कार्यक्रम के जरिए गाजियाबाद को नई तकनीक मिली है जिससे लोगों का भला होगा।

Advertisment
Advertisment