Advertisment

Operation Bulldozer: हिंडन नदी से शुरुआत, काला पत्थर तक चला 'महाभियान'

जीडीए से हेंडओवर मिलने के बाद पहली बार गाजियाबाद नगर निगम ने इंदिरापुरम इलाके को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 3 दिन के अभियान की शुरुआत की। इस दौरान करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया गया। अगले दो दिन भी अभियान जारी रहेगा।

author-image
Rahul Sharma
atikraman-1
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

जीडीए से हेंडओवर लेने के बाद पहली बार गाजियाबाद नगर निगम ने पॉश इलाके इंदिरापुरम को अतिक्रमण मुक्त करने के महाभियान की शुरूआत की। पहले दिन हिंडन नदी से शुरुआत करते हुए काला पत्थर तक मशक्कत हुई।

यहां चला अभियान

atikraman-2

इंदिरापुरम क्षेत्र के वार्ड संख्या 87, 81और 97 के करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र से अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान को हिंडन नदी से शुरू करते हुए काला पत्थर होते हुए NH 24 तक लगातार चलाया गया।मौके पर जेसीबी का भी इस्तेमाल किया गया।

ये हुई कवायद

atikraman-3

इस अभियान का नेतृत्व कर रहे अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने बताया कि दोपहर दो बजे से पांच बजे तक लगातार चली इस कार्यवाही के दौरान अवैध रूप से पक्के निर्माणों को भी हटाया गया। अवैध रूप से स्थाई बने हुए खोखे हटाये गए। जबकि  ठेली-पटरियों को भी मार्गो से पीछे कराया गया। रास्तों में लगे हुए जनरेटर को हटाया गया।

ये रहे मौजूद

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक निर्देश पर चल रहे इस महाभियान में पांचों ज़ोन के प्रभारी व उनकी टीम उपस्थित रही। साथ ही निर्माण विभाग, उद्यान विभाग, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद रही। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव ने इस अभियान का नेतृत्व किया।

Advertisment

2 दिन मुख्य मार्ग-कॉलोनियों की बारी

atikraman-4

नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम अगले दो दिन महाभियान के दौरान इंदिरापुरम क्षेत्र के मुख्य मार्गों का अतिक्रमण हटाने की कवायद करेगा। जबकि इससे साथ-साथ इंदिरापुरम के आंतरिक क्षेत्र में भी अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

सबका मिला साथ

महाभियान के दौरान मौके पर इंदिरापुरम के पुलिस बल और गाजियाबाद नगर निगम के प्रवर्तन दल की मौजूदगी रही। निगम के मुताबिक निगम की कार्यवाही में व्यापारी वर्ग, पार्षदों ने भी निगम के इस अभियान में सहयोग किया l

लोगों ने जताया आभार

दशकों से इलाके में हुए अवैध अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने भी संतोष जताया और नगर निगम टीम का धन्यवाद किया l

Advertisment

अतिक्रमण करने वालों से की अपील

atikraman-5

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने गाजियाबाद निगम टीम का सहयोग करने के लिए शहर वासियों से अपील की। साथ ही आवागमन बाधित न हो, अवैध अतिक्रमण खुद हटाने के लिए भी लोगों से अपील की गई।

Advertisment
Advertisment