Advertisment

Operation sindoor : भारत की शक्ति और संयम का प्रतीक- रोहित शर्मा

हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पाकिस्तान को अपनी सीमा में रहने का स्पष्ट संदेश दिया, बल्कि पूरे विश्व को यह भी दिखा दिया कि भारत अब किसी भी प्रकार की उकसावे वाली कार्रवाई को सहन नहीं करेगा। इस संदर्भ में वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी रोहित शर्मा,

author-image
Syed Ali Mehndi
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

हाल ही में हुए ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल पाकिस्तान को अपनी सीमा में रहने का स्पष्ट संदेश दिया, बल्कि पूरे विश्व को यह भी दिखा दिया कि भारत अब किसी भी प्रकार की उकसावे वाली कार्रवाई को सहन नहीं करेगा। इस संदर्भ में वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी रोहित शर्मा, जो वाईबीएन न्यूज़ के स्थानीय संपादक भी हैं, ने कहा कि मात्र तीन दिनों के भीतर पाकिस्तान को घुटनों पर लाकर खड़ा कर देना हमारी सैन्य क्षमता और रणनीतिक कुशलता का जीवंत उदाहरण है।

भारत पाक युद्ध
भारत-पाक युद्ध

 हमारी संस्कृति

श्री शर्मा ने सही कहा कि भारतीय संस्कृति में पराजित और घुटनों पर आए शत्रु पर प्रहार नहीं किया जाता। यही कारण है कि भारत ने पाकिस्तान को एक अंतिम चेतावनी देकर इस बार छोड़ दिया, परंतु साथ ही यह स्पष्ट कर दिया कि भविष्य में किसी भी गलती की कीमत पाकिस्तान को भारी चुकानी पड़ेगी।

सीजफायर
सीजफायर

 मजबूत भारत

ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्यवाही नहीं थी, यह भारत की राजनीतिक दृढ़ता, कूटनीतिक सोच और सैन्य समन्वय का उदाहरण था। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने जिस सूझबूझ और धैर्य से इस पूरे ऑपरेशन का संचालन किया, वह काबिले तारीफ है। भारतीय वायुसेना, थलसेना और नौसेना ने मिलकर एक ऐसा उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे भारत की रक्षा प्रणाली की ताकत दुनिया भर के देशों के सामने आई।

 शक्ति परिचायक 

ऑपरेशन की सफलता केवल तकनीकी या सामरिक नहीं थी, यह हमारी नैतिक शक्ति का भी परिचायक थी। भारत ने न केवल जवाब दिया, बल्कि संयम का परिचय भी दिया, जिससे उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि और मजबूत हुई। विश्व शक्तियों ने भी माना कि भारत अब केवल एक विकासशील राष्ट्र नहीं, बल्कि एक सैन्य और कूटनीतिक शक्ति के रूप में उभर रहा है।

Advertisment

 सटीक इनफॉरमेशन

इस अभियान में भारतीय सेना की रणनीति, रॉ और अन्य खुफिया एजेंसियों की सटीक जानकारी और सटीक कार्रवाई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीमित समय में, सीमित संसाधनों के प्रयोग से अत्यधिक प्रभावी परिणाम प्राप्त करना भारत की मास्टर स्ट्रोक रणनीति का प्रमाण है।

 अंतिम चेतावनी 

आज भारत के नागरिकों को यह समझना चाहिए कि शांति की कामना करने वाला यह देश जब युद्ध करता है, तो उसका उद्देश्य नष्ट करना नहीं बल्कि सुधरने का अवसर देना होता है। पाकिस्तान को अंतिम बार चेतावनी दी गई है — यह चेतावनी सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि परिणामों में स्पष्ट दिखाई दी है।

 पराक्रमी भारतीय सेना 

इस पूरे ऑपरेशन का श्रेय जहां एक ओर भारत की पराक्रमी सेना को जाता है, वहीं हमारे नेतृत्व की निर्णायकता और देशवासियों के अटूट विश्वास को भी सलाम है। ऑपरेशन सिंदूर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब हर मोर्चे पर सक्षम है — सैन्य, कूटनीतिक और नैतिक।

Advertisment

Advertisment
Advertisment