Advertisment

Operation sindoor : भारतीय सेना का अद्भुत पराक्रम: पूरे देश को गर्व

आज का दिन भारतीय इतिहास में वीरता और राष्ट्रभक्ति का एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए एक ऐसा पराक्रम दिखाया है, जिस पर न केवल भारतवासी बल्कि समूचा विश्व भी भारतीय सेना के साहस और प्रतिबद्धता को सलाम कर रहा

author-image
Syed Ali Mehndi
एकजुट हुआ देश

भारतीय सेना पर गर्व है

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

आज का दिन भारतीय इतिहास में वीरता और राष्ट्रभक्ति का एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए एक ऐसा पराक्रम दिखाया है, जिस पर न केवल भारतवासी बल्कि समूचा विश्व भी भारतीय सेना के साहस और प्रतिबद्धता को सलाम कर रहा है। यह ऑपरेशन न केवल आतंक के खिलाफ एक निर्णायक कदम है, बल्कि यह संदेश भी है कि भारत अब आतंकवाद को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं करेगा।

 डॉ बीपी त्यागी 

भारतीय सेना की इस बहादुरी पर देशभर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विश्व प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बी.पी. त्यागी ने कहा, "भारतीय सेना का यह साहसिक कदम समस्त देशवासियों के मन में गर्व का भाव उत्पन्न करता है। उन्होंने केवल दुश्मनों को जवाब नहीं दिया, बल्कि पूरे देश को यह भरोसा दिलाया कि हम पूरी तरह सुरक्षित हैं।"

Advertisment

 विपिन गोयल

व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन गोयल ने भी सेना के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा, "इस समय पूरे देश को एकजुट होकर भारतीय सेना को सलाम करना चाहिए। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि जब बात देश की सुरक्षा की हो, तब हमारी सेना हर बलिदान देने को तैयार है।"

 प्रीति चौबे 

Advertisment

सपा नेत्री प्रीति चौबे ने कहा, "देश की सीमाओं की रक्षा करना कोई आसान कार्य नहीं होता। हर सैनिक के पीछे उसकी मां, पत्नी और पूरा परिवार होता है। हम उन सभी को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने ऐसे वीर सपूत देश को दिए हैं।"

रानीता सिंह

भाजपा नेत्री रानीता सिंह ने गर्व के साथ कहा, "सेना का पराक्रम भारत के गौरव को बढ़ाता है। हर नागरिक को अपने फौजी भाइयों पर गर्व होना चाहिए। आज जिस तरह से आतंक के अड्डों को ध्वस्त किया गया है, वह काबिल-ए-तारीफ है।"

Advertisment

 रेनू चंदेला 

भाजपा नेत्री रेनू चंदेला ने कहा, "भारत अब पहले जैसा नहीं रहा। अब अगर कोई आँख उठाकर भी देखता है, तो उसका करारा जवाब दिया जाता है। यह बदला हुआ भारत है, जिसकी रीढ़ उसकी सेना है।"

 मनोज गोयल

भाजपा नेता मनोज गोयल ने कहा, "देश की सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है। सेना ने एक बार फिर सिद्ध किया है कि जब-जब हमारे धैर्य की परीक्षा ली जाएगी, तब-तब हम अपने पराक्रम से दुश्मन को जवाब देंगे।"

 धीरज शर्मा

भाजपा नेता धीरज शर्मा ने भी सेना के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा, "देशवासियों को अब यह विश्वास हो गया है कि जब हमारी सेना सीमाओं पर खड़ी है, तब किसी प्रकार का भय नहीं है।"

मनोज धामा 

रालोद नेता मनोज धामा ने कहा, "सेना ने केवल शत्रुओं को जवाब नहीं दिया, बल्कि हमारे देशवासियों की भावनाओं का भी सम्मान किया है। यह पराक्रम देश की आत्मा को ऊर्जा देता है।"

 ममता सिंह

समाजसेविका ममता सिंह ने कहा, "सेना केवल युद्ध नहीं करती, वह देश की आत्मा की रक्षा करती है। आज हर महिला, हर बच्चा, हर नागरिक फक्र के साथ कह सकता है कि हम भारतीय हैं।"

डॉ वाणी पुरी रावत 

वाणी पुरी रावत ने कहा, "जब भी देश पर संकट आता है, हमारी सेना उसके आगे दीवार बनकर खड़ी होती है। यह गर्व का विषय है कि हमारे सैनिक ऐसी वीरता और बलिदान की मिसाल कायम कर रहे हैं।"

इस वीरता के पीछे शानदार योजना, कड़ी मेहनत और जवानों का अनुशासन रहा है। हर एक सैनिक, जिसने इस अभियान में भाग लिया, देश का हीरो है। उनकी बहादुरी को शब्दों में बयां करना कठिन है, लेकिन एक स्वर में पूरा देश यही कह रहा है – "जय हिंद! भारतीय सेना अमर रहे!"

 

 

 

Advertisment
Advertisment