/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/5pWuuZDeD3dmjSjYEQAa.jpg)
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान पर किए गए आॅपरेशन सिंदूर की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। भाजपा नेताओं की आॅपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया आयी है। उन्होंने भी कहा है कि भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर आज पूरा देश गौरवान्वित है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा 'आॅपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान आॅक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। आतंकवाद के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है। भारतीय सेना के साहस और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर हम सभी को अटूट विश्वास एवं गर्व है।
भाजपा नेताओं द्वारा भारतीय सेनाओं को किया सैल्यूट
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/2yJOZgartu5aW756kwxc.jpg)
मयंक गोयल (भाजपा महानगर अध्यक्ष): हमारी सेनाओं ने पराक्रम का ऐसा प्रदर्शन किया है जिस पर हर भारतीय गर्व कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति ने आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/zzvWyoPOZ832Fh96bGMq.jpg)
अतुल गर्ग (सांसद): देश की रक्षा के लिए की गई यह सर्जिकल स्ट्राइक हमारी सेना की कुशलता और सरकार की निर्णायक सोच का प्रमाण है। यह एक ऐतिहासिक कदम है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/iIVMEDHuUtJq6BRfhzRb.jpg)
सुनील शर्मा (कैबिनेट मंत्री): प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ नई नीति अपनाई है 'घुस कर मारो'। सेना को इसका श्रेय जाता है और हम उनके साहस को सलाम करते हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/v59i35V6xGk2FoD4omMp.jpg)
नरेंद्र कश्यप (राज्यमंत्री): सर्जिकल स्ट्राइक ने साबित कर दिया कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा। हम अपने जवानों की वीरता और प्रधानमंत्री की नीति के प्रति आभारी हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/gL03FeG8WbyF8ycFm2Fk.png)
संजीव शर्मा (विधायक):यह कार्रवाई न केवल दुश्मन को सबक सिखाने वाली है, बल्कि युवाओं में देशभक्ति की भावना को भी बल देती है। जय हिंद!
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/4FicwiEelEYuH5vn5M5O.jpg)
अजीत पाल त्यागी (विधायक): हमारी सेना ने देश को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अब देश आतंकवाद के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करता है, प्रतीक्षा नहीं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/RRtPoEtTI84WM4vCvOQH.jpg)
दिनेश गोयल (एमएलसी): "सर्जिकल स्ट्राइक हमारे संकल्प की घोषणा है—हम न आतंकवाद को सहेंगे और न सहने देंगे। देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/7GaXrlbr0J3hUWwO8Hkt.jpg)
सुनीता दयाल (महापौर): "हमारी सेना के साहस और प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शिता ने देशवासियों को गौरव का अवसर दिया है। यह नया भारत है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/sSzwyN4QnZTTRPOHxbJT.jpg)
आशु वर्मा (पूर्व महापौर): "सेना की वीरता और सरकार की नीति ने एक नया संदेश दिया है—भारत अब किसी भी चुनौती का जवाब देने में सक्षम है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/XfkLF6xa8gRuyTjVRTAt.jpg)
आशा शर्मा (पूर्व महापौर): "यह कार्रवाई हमारी सेना की ताकत और सरकार की संकल्पशक्ति का प्रतीक है। हम इन दोनों का अभिनंदन करते हैं।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/P8ikkdgwF5vSy0t6vXDM.jpg)
रमेश चंद तोमर (पूर्व सांसद): भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि हम अब केवल रक्षा नहीं, आक्रामक सुरक्षा की नीति अपनाते हैं। यह नया युग है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/AzS754jDIdHtaukgnfs7.jpg)
अनिल अग्रवाल (पूर्व राज्यसभा सांसद): सेना की इस कार्यवाही ने दुश्मनों को स्पष्ट संकेत दे दिया है कि भारत की चुप्पी कमजोरी नहीं, रणनीति होती है।
प्रदीप चौधरी (मीडिया प्रभारी): यह सर्जिकल स्ट्राइक भारत की आंतरिक शक्ति और राजनीतिक इच्छाशक्ति का स्पष्ट प्रमाण है। मीडिया के माध्यम से हम इस संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँगे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/ybcqGMPY8xULgIKACqpW.jpg)
मंजू सिवाच (विधायक): सर्जिकल स्ट्राइक ने देश को गौरव का अनुभव कराया है। हमारी सेना की वीरता और प्रधानमंत्री मोदी जी की स्पष्ट नीति ने यह सिद्ध किया है कि भारत अब आतंकी ठिकानों को उनके घर में जाकर नष्ट करने का साहस रखता है।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/jAwqzSRKZTs0jDWcujNe.jpg)
धर्मेश तोमर (विधायक): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाया है। हमारी सेना के पराक्रम और संकल्प ने दुश्मन को स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अब सहन नहीं करेगा।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/07/vj4AhrDwUkISe5ZEvHof.jpg)
नन्द किशोर गुर्जर (विधायक): "सेना की यह कार्रवाई केवल जवाब नहीं, एक चेतावनी है। प्रधानमंत्री जी की नीति और सेना की बहादुरी ने आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। हम सब इसका समर्थन करते हैं।