Advertisment

Overview: निगम में कैसा चल रहा काम, मंडलायुक्त ने की पड़ताल

गाजियाबाद नगर निगम की तर्ज पर अन्य नगर निकाये भी बढ़ाएं आधुनिकीकरण की तरफ रफ्तार- मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोध ने निगम अफसरों के साथ बैठक कर हर अपडेट लिया।

author-image
Rahul Sharma
nigam bethak-1

मेरठ के मंडलायुक्त गाजियाबाद के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए। फोटो सुनील पंवार

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता।

नगर निगम कैसा काम कर रहा है? निगम क्षेत्र में विकास की योजनाएं कैसी चल रही हैं ? इन्हीं तमाम मुद्दों को लेकर मेरठ के मंडालायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में चल रहे कार्यों व योजनाओं को लेकर नगर आयुक्त सहित निगम के तमाम अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में आगामी योजनाओं की भी समीक्षा की।

44 बिंदुओ पर चर्चा, नगर आयुक्त का प्रजेंटेशन

मंडलायुक्त की मौजूदगी में निगम की आगामी और चल रही योजनाओं के साथ-सात कार्यो पर विस्तृत चर्चा हुई। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने मंडलायुक्त के सामने निगम अफसरों की मौजूदगी में प्रेजेंटेशन दिया। इसी दौरान विकास से जुड़े कुल  44 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

इन मामलों पर मिली सराहना

nigam bethak-2

मंडलायुक्त ने मियांवकी पद्धति, MYGNN पोर्टल, ग्रीन म्युनिसिपल बड और इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम जैसे निगम के प्रयासों की सराहना की। मंडलायुक्त ने गाजियाबाद नगर निगम की हाईटेक पद्धति को देखते हुए अन्य नगर निकायों को भी इसी तर्ज पर आधुनिकीकरण की तरफ रफ्तार बढ़ाने के लिए टीम को कहा l

44 बिंदुओं पर नगर आयुक्त का प्रजेंटेशन

मेरठ मंडललायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोध ने गाजियाबाद नगर निगम क्षेत्र में चल रहे कार्यों तथा योजनाओं को लेकर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह का मालिक तथा निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। नगर आयुक्त द्वारा गाजियाबाद नगर निगम में चल रहे कार्यों, योजनाओं व आगामी योजनाओं पर विस्तृत प्रेजेंटेशन भी दी गई, लगभग 44 बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी साझा की गई,

Advertisment

इन्हें भी मिला मंडलायुक्त का मंत्र

मंडलायुक्त ने मेरठ नगर निगम के साथ-साथ अन्य नगर पालिका, नगर पंचायतों को भी गाजियाबाद नगर निगम की तर्ज पर अपने-अपने विभागों को हाईटेक बनाने, प्लानिंग करने के लिए मौजूद संबंधित टीम को निर्देश दिए।

इन मुद्दों पर भी हुई बात

nigam bethak-3

गाजियाबाद नगर आयुक्त ने शहर में वायु गुणवत्ता सुधार हेतु चल रहे कार्यों में मियावकी पद्धति से पौधारोपण, सड़कों को धूल मुक्त बनाने, तालाबों का जीर्णोद्धार, ओपन जिम की व्यवस्था, बायोडायवर्सिटी पार्क, योजना उपवन योजना, हरित शवदहा ग्रह, व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, इंदिरापुरम में चल रहे कार्य, कैमरा इंटीग्रेशन 311 एप, MY GNNपोर्टल, इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम की प्रेजेंटेशन प्रस्तुत की।

परियोजनाओं का अपडेट रखा

इसी के साथ उऩ परियोजनाओं के बारे में भी बताया गया। जिसमें उत्तरांचल भवन, पूर्वांचल भवन, वाल्मीकि भवन, मल्टीलेवल कार पार्किंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन, इलेक्ट्रिक व्हीकल सेल का गठन, सीनियर सिटीजन केयर सेंटर, एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, स्पोर्ट प्लाजा, मॉडर्न कर्कश प्लांट तथा गाजियाबाद की एंट्री गेट के बारे में भी प्रेजेंटेशन दी गई।नगर आयुक्त ने ग्रीन म्युनिसिपल बौंड के चल रहे कार्य के बारे में भी मंडलायुक्त महोदय को अवगत कराया l

Advertisment

सबसे बेहतर हम-नगर आयुक्त

नगर आयुक्त के मुताबिक गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत चल रहे कार्यों को मंडलाआयुक्त ने सराहा। उन्होंने कहा कि हाईटेक पद्धति से गाजियाबाद नगर निगम अन्य निगम में बेहतर स्थान पर है। इसी क्रम में और शहर हित में और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन भी किया गया। टीम को मोटिवेशन मिलास्वास्थ्य विभाग के चल रहे कार्यों को भी साझा किया गया। जिसमें स्मार्ट ट्रांसफर स्टेशन, वेट वेस्ट प्लांट, सीएनजी प्लांट, ड्राई वेस्ट प्लांट, ट्रिपल आर सेंटर वेस्ट टू वंडर पार्क की जानकारी भी मंडलायुक्त को दी गईवेस्ट टू एनर्जी प्लांट पर भी चर्चा हुई इसके अलावा मॉडर्न स्पॉट प्लाजा बायोडायवर्सिटी पार्क को रफ्तार देने के निर्देश दिए गए। जिसके क्रम में कार्यवाही की जाएगीl

'साझा प्रयासों से और आएगी तेजी'

नगर आयुक्त ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ रही है। सभी वार्डों में और भी प्रमुखता से कार्य होंगे। जिनको मेरठ मंडल आयुक्त महोदय,  जिलाधिकारी और महापौर सुनीता दयाल के नेतृत्व में रफ्तार से कराया जाएगा बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार सहित सभी विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहेl

Advertisment
Advertisment