Pandit Nehru : नेहरू आधुनिक भारत की नींव का पत्थर- महिला कांग्रेस
गाजियाबाद महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महिला कांग्रेस अध्यक्ष खुशनुमा बेगम के नेतृत्व में
गाजियाबाद महानगर महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महिला कांग्रेस अध्यक्ष खुशनुमा बेगम के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया और नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि
Advertisment
पंडित नेहरू को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित राष्ट्रीय महिला कांग्रेस नेता पूजा चड्ढा और महानगर अध्यक्ष खुशनुमा बेगम ने नेहरू जी के योगदानों को याद करते हुए उन्हें भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक विभूति बताया। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि “नेहरू आधुनिक भारत की नींव का सबसे मजबूत पत्थर हैं। उन्होंने न सिर्फ आज़ादी के आंदोलन में नेतृत्व दिया, बल्कि आज़ाद भारत के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाई।”
Advertisment
नेहरू सबसे बड़े नेता
पूजा चड्ढा ने कहा कि “नेहरू से बड़ा आज़ाद भारत में कोई नेता नहीं है। उन्होंने देश को विज्ञान, तकनीक, शिक्षा और लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला दी। आज जो भी विकास हम देख रहे हैं, उसकी नींव उन्हीं की नीतियों पर रखी गई है।” वहीं खुशनुमा बेगम ने कहा कि “नेहरू जी के विज़न और सोच ने भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर किया। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और बच्चों के लिए विशेष योजनाएं शुरू कीं, जिससे देश में सामाजिक न्याय को बढ़ावा मिला।
यह रहे मौजूद
Advertisment
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता खुशी, अलका, दीपा, सोनाली, तृषा, आँचल, मेघा, आशा और तानिया सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
प्रेरणादायक जीवन
कार्यक्रम में वक्ताओं ने नेहरू जी के शिक्षावादी दृष्टिकोण, पंचवर्षीय योजनाओं और गुटनिरपेक्ष आंदोलन में उनके नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत को एक मजबूत, धर्मनिरपेक्ष और प्रगतिशील राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ाने का श्रेय पंडित नेहरू को जाता है। उनका जीवन और कार्य हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
Advertisment
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!
विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें