/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/8FX5rWGu2Lp6yr7vR4mY.jpg)
ट्रांस हिंडन बाईबीएन संवाददाता
गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में M4U राजेन्द्र नगर सैक्टर 5 में लंबे समय से चल रहे संचालित "रोज बार" में अवैध हुक्का बार पर रात पुलिस ने शिकंजा कस दिया। पुलिस ने हुक्का बार पर छापा मारकर एक मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। बार से 12 हुक्के और सामान बरामद कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि 9 अप्रैल को सोशल मीडिया पर ट्वीट के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि M4U राजेन्द्र नगर सैक्टर 5 में अवैध रूप से हुक्का बार चलाया जा रहा है। जिसकी जाँच के क्रम में थाना साहिबाबाद पुलिस टीम द्वारा रोज बार राजेन्द्र नगर सै. 5 में पहुँचे तो रोज बार के मैनेजर से बार का लाइसेन्स माँगा गया तो लाइसेन्स नही दिखा सका। जिसके क्रम में थाना साहिबाबाद टीम द्वारा 01 अभियुक्त(मैनेजर) विकास पासवान पुत्र उमाशंकर पासवान निवासी ग्राम टिमरारी थाना शिवाय पट्टी जिला मुजफ्फरपुर बिहार हाल निवासी 954 गीता कॉलोनी थाना गीता कॉलोनी दिल्ली को मौके से 12 हुक्के व हुक्कों में प्रयुक्त अन्य सामग्री सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त विकास पासवान पुत्र उमाशंकर पासवान उपरोक्त के विरूद्ध 271/280 बीएनएस, 4/5 सिगरेट और अन्य तम्बाकू उत्पादन अधिनियम व 59 खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
हुक्का बार की लाइसेंस भी नहीं था मौजूद
गिरफ्तार अभियुक्त विकास पासवान पुत्र उमाशंकर पासवान उपरोक्त से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आए कि उक्त हुक्का बार के संचालक हेमन्त कुमार खटाना पुत्र अशोक कुमार खटाना निवासी व0 1/50/32 गली न0 1 बलवीर नगर शाहदरा दिल्ली है व अभियुक्त विकास पासवान पुत्र उमाशंकर पासवान उपरोक्त अवैध रूप से संचालित हुक्का बार का मैनेजर है जो संचालित हुक्का बार का कोई वैध लाइसेन्स नही दिखा सका।
बार मालिक हेमंत खटाना फरार
हेमन्त कुमार खटाना पुत्र अशोक कुमार खटाना निवासी बलवीर नगर शाहदरा दिल्ली मौके पर नहीं मिला और फरार था। पुलिस उसको तलाश कर रही है।