/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/19/j3fAMpSoHunqyqc3pgEq.jpg)
भाजपा का भव्य कार्यक्रम आयोजित
गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता
भाजपा महानगर अध्यक्ष के रूप में मयंक गोयल ने महानगर कर्यालय पर परिवार सहित पूजा अर्चना कर कार्यभार ग्रहण कर लिया है, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया और निर्वतमान महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने उन्हें महानगरअध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाया और लड्डू खिलाकर मुंह मिठा कराया, इस दौरान सभी ने उन्हें भविष्य के लिए बधाई दी, मयंक गोयल ने भी सभी का आभार जताया।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/19/IwIIwfwSjDsprOXwAo36.jpg)
भव्य आयोजन
बुधवार को महानगर कार्यालय पर उमड़ी कार्यकर्ताओं और वरिष्ट नेताओं के बीच मयंक गोयल ने विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। सुबह के समय उन्होंने अपनी पत्नी के साथ हवन किया और भगवान का अशीर्वाद प्राप्त किया इस दौरान भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया।
मयंक को मिला मेहनत का फल
इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गाजियाबाद से मेरा विशेष नाता है, मैं क्षेत्रीय अध्यक्ष होने से पहले यहा पर महानगर प्रभारी के रूप में काम कर सकता हँ, गाजियाबाद के कार्यकर्ता की हर जनपद में तारीफ होती है,नेताओं की पूंजी कार्यकर्ता होता है। सभी यहां मिलकर काम करते है, दावेदार बहुत होते है लेकिन जिसके सर पर पगड़ी बंधती है उसका साथ सभी देते है, यहां पर जो भी महानगर अध्यक्ष रहा उसका कार्यकाल सरहानीय रहा है, अब मंयक गोयल भी इस कसौटी पर खरा उतरेंगे, उन्होंने कहा मयंक गोयल मेरी टीम का हिस्सा रहे है वह पूरी ऊर्जा के साथ संगठन का कार्य करते है। इसी मेहनत का फल उन्हें मिला है। इस दौरान सभी वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/03/19/UuSlmHrfBXw6jqY7W4P1.jpg)
सभी का आदर और सम्मान
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी निभाई है, उसे पूरी ईमानदारी के साथ निभाउंगा, सभी को साथ लेकर चलूंगा, कार्यकर्ताओं को कभी निराश नहीं होने दूंगा। कार्यकर्ता के रूप में आज भी संगठन का काम करता रहूंगा, कार्यकर्ताओं और वरिष्ट नेताओं केसम्मान में कोई कमी नहीं आने दूंगा।
यह रहे मौजूद
महानगर कार्यालय पर ही एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, शहर विधायक संजीव शर्मा, मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी, मेयर सुनीता दयाल, पूर्व महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी,पूर्व राज्य सभा सांसद अनिल अग्रवाल,पूर्व मेयर आशा शर्मा, सरदार एसपी सिंह, बलदेवराज शर्मा, जगदीश साधना, पूर्व सांसद डॉक्टर रमेश चंद तोमर, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व महापौर आशा शर्मा,कृषक समाज नेता कृष्ण वीर चौधरी,डॉक्टर वीरेश्वर त्यागी, प्रदीप चौधरी, रनिता सिंह, प्रीति चंद्रा,संजीव गुप्ता, इंदु जौहरी, धीरज शर्मा, संजय झा, संजय कांत शर्मा,संजय रावत, संजीव चौधरी,अश्वनी शर्मा, अमित भारद्वाज,उदिता त्यागी, रेनू चंदेला, भक्ति सिंह, प्रिया प्रियदर्शिनी, मीना भंडारी,पूनम कौशिक, अमृता सिंह, अनीता शर्मा, पूनम सिंह, अशोक गोयल ,अरविंद भारती, चमन चौहान,संदीप त्यागी, संदीप पाल, सुरेन्द्र नागर, राहुल शर्मा, बॉबी त्याीग,मंडल अध्यक्ष राहुल गोयल सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।