/young-bharat-news/media/media_files/2025/06/11/fEOb2CxC6oU29eHThRL9.jpg)
भाजपा की प्रेस वार्ता
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा महानगर गाजियाबाद द्वारा "विकसित भारत का अमृतकाल" विषय पर एक भव्य प्रेस वार्ता का आयोजन भाजपा कार्यालय, नेहरू नगर में किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सांसद श्री अतुल गर्ग ने देश की प्रगति और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रेखांकित किया। श्री गर्ग ने कहा कि मोदी सरकार ने बीते 11 वर्षों में सेवा, सुशासन और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाते हुए भारत को एक सशक्त और विश्वसनीय राष्ट्र के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि देश ने अब ‘घर में घुसकर’ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाना सीखा है और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजस, ब्रह्मोस, प्रचंड जैसे स्वदेशी उत्पादों के माध्यम से नई ऊंचाइयों को छुआ है।
जरूरतमंदों को पहुंचाई मदद
उन्होंने बताया कि 44 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि DBT के माध्यम से सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाई गई, जिससे 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले। UPI, DigiLocker, ABHA जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत को विश्व में टेक्नोलॉजी का नेतृत्वकर्ता बना रहे हैं। Ease of Doing Business में भारत की रैंकिंग में भारी सुधार इसका प्रमाण है।भारत की युवा शक्ति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3, गगनयान मिशन और 1.6 लाख से अधिक स्टार्टअप्स भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रतीक हैं। "Politics of Performance" को परिभाषित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने उत्तरदायी और पारदर्शी शासन की परंपरा स्थापित की है।
मेक इन इंडिया
भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई, Make in India के तहत डिफेंस एक्सपोर्ट में वृद्धि, आयुष्मान भारत योजना से मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं और ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों को उन्होंने ‘संकल्प से सिद्धि’ का सजीव उदाहरण बताया।महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि शहरी जीवन को गरिमामयी बनाने के लिए सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि हमने विकास और विरासत दोनों को सहेजा है। कार्यक्रम में एमएलसी दिनेश गोयल, महामंत्री सुशील गौतम, रनिता सिंह, गौरव चोपड़ा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन भाजपा मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने किया।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us