Advertisment

Politics : भाजपा ने आयोजित की,11 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाती विशेष प्रदर्शनी

क विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य भाजपा सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत करना था। इस प्रेरणादायक आयोजन का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद अतुल गर्ग

author-image
Syed Ali Mehndi
भाजपा प्रदर्शनी

भाजपा प्रदर्शनी

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता

भाजपा जिला महानगर मुख्यालय में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य भाजपा सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों को जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत करना था। इस प्रेरणादायक आयोजन का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद अतुल गर्ग एवं महापौर सुनीता दयाल द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह प्रदर्शनी केंद्र की मोदी सरकार के सुशासन, सेवा और विकास की यात्रा का सजीव चित्रण है। इस प्रदर्शनी की सबसे विशेष बात यह रही कि इसमें "65 वर्ष बनाम 11 वर्ष" की तुलनात्मक प्रस्तुति द्वारा यह दर्शाया गया कि किस प्रकार मोदी सरकार ने बीते ग्यारह वर्षों में आम जनजीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान की है। इसमें देश को स्थिर, समावेशी और सशक्त बनाने की दिशा में उठाए गए ऐतिहासिक कदमों को रेखांकित किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन
प्रदर्शनी का उद्घाटन

 योजनाओं का किया व्याख्यान

प्रदर्शनी में उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर जल, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, स्टार्टअप इंडिया जैसे प्रमुख कार्यक्रमों की झलक को रोचक और सूचनात्मक तरीकों से प्रस्तुत किया गया। आंकड़ों और दृश्यों के माध्यम से यह दिखाया गया कि इन योजनाओं ने कैसे देश के गरीब, किसान, महिलाएं और युवाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। ऑपरेशन सिंदूर’ का उल्लेख करते हुए प्रदर्शनी में देश की सैन्य शक्ति, रणनीतिक साहस और वैश्विक मंच पर भारत के सशक्त नेतृत्व को भी उकेरा गया। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिए गए निर्णायक एवं साहसी निर्णयों का प्रतीक बताया गया। यह भारतीय सेना की वीरता और सरकार की प्रतिबद्धता का गवाह बना।

यह रहे मौजूद 

महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में असाधारण प्रगति की है, चाहे वह बुनियादी ढांचा हो, आर्थिक सुधार हो या सामाजिक न्याय। यह प्रदर्शनी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस आयोजन में एमएलसी दिनेश गोयल, जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, महामंत्री सुशील गौतम, रनीता सिंह, गौरव चोपड़ा, विनोद कसाना, गुंजन शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisment
Advertisment