/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/08/untitled-design_20250908_173520_0000-2025-09-08-17-37-31.png)
भाजपा का कार्यक्रम आयोजित
ग़ाज़ियाबाद,वाईबीएन संवाददाता
भारतीय जनता पार्टी महानगर ग़ाज़ियाबाद द्वारा गोल्डन व्यू रिसोर्ट, राजनगर एक्सटेंशन में आयोजित “सेवा पखवाड़ा कार्यशाला” बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ सम्पन्न हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन की आगामी योजनाओं को दिशा देना और सेवा गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना था।
प्रदेश उपाध्यक्ष रहे मौजूद
कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला–महानगर प्रभारी मानवेंद्र सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा ही संगठन का वास्तविक मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर 2 अक्टूबर तक प्रदेशभर में सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग़ाज़ियाबाद महानगर में भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य परीक्षण, खादी एवं स्वदेशी वस्त्रों के प्रचार जैसे अभियानों के जरिए सेवा और समर्पण का संदेश समाज तक पहुँचाएंगे।
होंगे अनेक कार्यक्रम आयोजित
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग़ाज़ियाबाद में अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जल संरक्षण अभियान, जीवन दर्शन प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, ‘नमो मैराथन’, दिव्यांगों को उपकरण वितरण, चित्रकला प्रतियोगिता तथा ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत खादी एवं स्वदेशी वस्त्रों का प्रचार शामिल हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं और सेवा कार्यों के माध्यम से ही जनता का विश्वास अर्जित किया जा सकता है।इस अवसर पर मंचासीन प्रमुख अतिथियों में महापौर सुनीता दयाल, एमएलसी दिनेश गोयल, सदर विधायक संजीव शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा और आशा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक मोंगा, विजय मोहन, मानसिंह गोस्वामी, अजय शर्मा, सरदार एसपी सिंह, महेश अग्रवाल, अरविंद भारतीय, सतपाल प्रधान, पूर्व विधायक रूप चौधरी, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप और पूर्व चेयरमैन रीना भाटी मौजूद रहे।
समग्र प्रयास सफल आयोजन
अभियान कार्यक्रम के महानगर संयोजक संजय कांत शर्मा, ललित कश्यप, गौरव चोपड़ा, गुंजन शर्मा, पंकज भारद्वाज, विनोद कसाना, राजन बाल्मीकि, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, राजेश त्यागी, सुशील गौतम, मोनिका पंडिता, रनीता सिंह और मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, अभियान संयोजक एवं सह संयोजक उपस्थित रहे।यह आयोजन संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। कार्यशाला ने कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया कि भाजपा केवल राजनीति की नहीं बल्कि समाज सेवा की भी पार्टी