Advertisment

Politics : कांग्रेस ने किया "ऑनलाइन आरटीआई, 311 एप" पर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन

महानगर कांग्रेस कमेटी गाज़ियाबाद द्वारा वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम और कौशांबी मंडलों में कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं चर्चा सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में "ऑनलाइन आरटीआई" और "गाजियाबाद 311 एप" के उपयोग और महत्व पर विस्तार से चर्चा की

author-image
Syed Ali Mehndi
20250922_125830_0000

कांग्रेस की कार्यशाला

गाज़ियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

महानगर कांग्रेस कमेटी गाज़ियाबाद द्वारा वसुंधरा, वैशाली, इंदिरापुरम और कौशांबी मंडलों में कार्यकर्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण एवं चर्चा सत्र आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में "ऑनलाइन आरटीआई" और "गाजियाबाद 311 एप" के उपयोग और महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। आयोजन कांग्रेस पदाधिकारी गिरीश शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें महानगर कांग्रेस अध्यक्ष वीर सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम में पूर्व गाज़ियाबाद प्रभारी एवं एआईसीसी सदस्य कामेश रतन, महानगर उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष इस्माइल खां तथा महानगर विधि विभाग के अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रपाल भी शामिल हुए। इस अवसर पर 40 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ सेशन में भाग लिया।

गाजियाबाद 311 एप

अध्यक्ष वीर सिंह ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए तत्पर रहती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में आम लोगों तक पहुँचने और उनकी शिकायतों को दर्ज कराने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल आवश्यक है। "गाजियाबाद 311 एप" और "ऑनलाइन आरटीआई" जैसी सुविधाएँ नागरिकों को पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद करती हैं।कामेश रतन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं है, बल्कि समाज की भलाई के लिए जनता के हक की लड़ाई लड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन तकनीकी साधनों का सही उपयोग करें और आम नागरिकों को भी इसके बारे में जागरूक करें ताकि भ्रष्टाचार और लापरवाही पर अंकुश लगाया जा सके।

तकनीकी सक्षमता 

कार्यक्रम में एडवोकेट चन्द्रपाल ने कानूनी दृष्टिकोण से ऑनलाइन आरटीआई की प्रक्रिया और उसके लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं सूर्यकांत और इस्माइल खां ने स्थानीय स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने और जनता से सीधा जुड़ाव बढ़ाने पर बल दिया।कार्यक्रम का संचालन गिरीश शर्मा ने किया और उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र कार्यकर्ताओं को न केवल तकनीकी रूप से सक्षम बनाते हैं बल्कि संगठनात्मक मजबूती में भी सहायक होते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम अलग-अलग मंडलों में आयोजित किए जाएंगे।इस आयोजन ने गाज़ियाबाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और यह संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी आधुनिक तकनीक के उपयोग से जनता की आवाज को और अधिक मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Advertisment
Advertisment