/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/05/FnIObchtDI287nT8uL3Y.jpg)
कांग्रेस की नई परंपरा
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता
मुरादनगर जैसे छोटे कस्बे से निकलकर दिल्ली विधानसभा चुनावों में प्रभावी भूमिका निभाने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता नईम त्यागी को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव ने प्रतीक चिन्ह और प्रोत्साहन पत्र देकर सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें चुनावी मैदान में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
कांग्रेस में नई परंपरा
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कहने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता नसीम खान ने नईम त्यागी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान कई बूथों पर कार्य करने के लिए भेजा था। नईम त्यागी ने वहां युवा कांग्रेस के नेताओं के साथ एकजुट होकर प्रभावी चुनावी रणनीति पर कार्य किया।
युवा टीम उत्साहित
उनकी टीम में शादाब अब्बासी (महानगर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस)साहिल अब्बासी (विधानसभा अध्यक्ष, साहिबाबाद)कृष्ण गौतम (जिला उपाध्यक्ष, युवा कांग्रेस)सलमान अली (विधानसभा अध्यक्ष, धौलाना)इन सभी ने मिलकर दिल्ली के विभिन्न बूथों पर कांग्रेस के पक्ष में सशक्त चुनाव प्रचार किया। परिणामस्वरूप, जिन बूथों की जिम्मेदारी इन कार्यकर्ताओं को दी गई थी, वहां कांग्रेस को बेहतरीन सफलता मिली।
प्रदेश अध्यक्ष ने की प्रशंसा
प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने सभी को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर नईम त्यागी ने कहा, “यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। मैं वरिष्ठ नेता नसीम खान और नसीमुद्दीन सिद्दीकी साहब का आभारी हूं, जिन्होंने मुझे यह अवसर प्रदान किया। टीम के अन्य सदस्यों ने भी गाजियाबाद के वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन में कार्य करना सौभाग्य की बात है। यह सम्मान न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि उस युवा शक्ति का भी प्रतीक है जो कांग्रेस के भविष्य को मजबूती देने के लिए दिन-रात काम कर रही है।