Advertisment

Politice : ईडी की कार्रवाई के विरोध में उतरे कांग्रेसी, किया प्रदर्शन

कांग्रेस पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर कांग्रेसियों ने आवाज बुलंद की। कांग्रेसियों का आरोप है कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है।

author-image
Syed Ali Mehndi
ईडी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

ईडी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन Photograph: (फोटो जर्नलिस्ट सुनील पवार)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाइबीएन संवाददाता

कांग्रेस पार्टी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा व महानगर अध्यक्ष वीरसिंह जाटव के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने आवाज बुलंद की। कांग्रेसियों का आरोप है कि केंद्र सरकार राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए ईडी का दुरुपयोग कर रही है। 

जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

ईडी सरकार का तोता 

कांग्रेस का कहना है कि हाल के दिनों में जिन नेताओं पर ईडी की कार्रवाई हुई है, वे सभी विपक्षी दलों से जुड़े हुए हैं। कांग्रेसा सरकार की विचारधारा की तानाशाही के खिलाफ आवाज बुलंद करती रहेगी। इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव डा. संजीव शर्मा, बिजेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, वीर सिंह चौधरी, अनुज चौधरी, अश्वनी त्यागी, लोकेश चौधरी, कमलेश कुमारी एडवाकेट, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष आसीफ सैफी, सुरेन्द्र शर्मा, महेन्द्र गौतम, नरेन्द्र राठी सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। 

एकजुट हुई कांग्रेस 

कांग्रेस के नए महानगर और जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद आखिर कांग्रेसी एकजुटता का संदेश देते दिखाई दे रहे है, महानगर और जिला वाले एक साथ धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंप रहे है, कुछ नेता जो काफी समय से अपने घरों से निकल नहीं रहे थे वह भी अब सड़क पर दिखाई दे रहे है, जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का साथ कांग्रेसी खूब दे रहे है, हालांकि अभी तक कांग्रेस की कमेटी की चक्कर इसमें दिखाई दे रहा है, इस लिए जिला और महानगर अध्यक्ष के पास दिखाई दे रहे है।

खत्म हुई गुटबाजी 

Advertisment

अब देखने वाली बात यह होगी कि इनमें से कितने नेता कमेटी वाले मामले में फिट होते दिखाई देंगे, क्योंकि यहा कांग्रेसियों में पद की चाह ज्यादा दिखाई देती है इस लिए तो पदाधिकारी बनकर कई तो घर पर भी बैठ जाते है लेकिन एक सप्ताह के अंदर कांग्रेसियों ने जिस तरह से जिला मुख्यालय पर आवाज बुलंद की है, उससे साफ संदेश भी जाता है कि विपक्ष की भूमिका में कांग्रेस आती दिखाई दे रही है और यूपी में कांग्रेस के संगठन मिलेगी।

Advertisment
Advertisment