Advertisment

Politics : प्रोफेशनल मीट” में मोदी सरकार की 11 वर्षों की गौरवगाथा पर हुआ विमर्श

केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की दिशा में तेज़ी से बढ़ती राष्ट्रयात्रा को जनसामान्य विशेषकर प्रोफेशनल वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा महानगर गाजियाबाद

author-image
Syed Ali Mehndi
भाजपा कार्यक्रम

भाजपा कार्यक्रम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

केंद्र की भाजपा सरकार के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की दिशा में तेज़ी से बढ़ती राष्ट्रयात्रा को जनसामान्य विशेषकर प्रोफेशनल वर्ग तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा महानगर गाजियाबाद द्वारा “प्रोफेशनल मीट” (प्रबुद्ध मिलन) कार्यक्रम का भव्य आयोजन जानकी भवन, कविनगर में किया गया।

शानदार 11 साल 

इस आयोजन की अध्यक्षता भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, एवं गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल उपस्थित रहे। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते 11 वर्षों में भारत ने न केवल वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है, बल्कि देश के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। गरीबों के लिए शौचालय से लेकर आयुष्मान भारत तक, हर योजना ने भारत को सशक्त और स्वाभिमानी राष्ट्र में बदलने का कार्य किया है।

 नारी सुरक्षा

मेयर सुनीता दयाल ने कहा कि"गाजियाबाद का शहरी विकास, स्मार्ट सिटी मिशन की प्रगति, स्वच्छ भारत अभियान का प्रभाव यह सब प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं का ही परिणाम है। मोदी सरकार ने नारी गरिमा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूती दी है।"महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा कि भाजपा केवल सत्ता का माध्यम नहीं, यह सेवा का संकल्प है। 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केवल नारा नहीं, धरातल पर लागू कर दिखाया है। प्रोफेशनल वर्ग राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका निभाता है, और इस वर्ग को जोड़ना भाजपा की प्राथमिकता है।"

यह रहे मौजूद 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रोफेशनल्स, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, शिक्षक, वकील एवं विभिन्न क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान मंचासीन नेतागण में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, सांसद अतुल गर्ग, महापौर सुनीता दयाल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल, अमर दत्त शर्मा, विजय मोहन, अजय शर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री अशोक गोयल, पूर्व विधायक रूप चौधरी, कार्यक्रम संयोजक रनीता सिंह, बॉबी त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, विनोद कसाना , गुंजन शर्मा सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisment

Advertisment
Advertisment