/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/31/untitled-design_20250831_154225_0000-2025-08-31-15-44-52.jpg)
बीजेपी - बीएसपी कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता
महानगर कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक रविवार को कम्पनी बाग, घंटाघर स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम में एआईसीसी व पीसीसी सदस्यों, वर्तमान कांग्रेसी पार्षदों, विधायकों और पूर्व सांसदों सहित बड़ी संख्या में पार्टीजन मौजूद रहे।
मजबूत हो रहा है संगठन
बैठक का संचालन महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने, स्थानीय समस्याओं और पार्टी के अंदरुनी मतभेदों पर अपने सुझाव और विचार रखे। महानगर अध्यक्ष ने सभी बातों को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि बीजेपी और बीएसपी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष वीर सिंह ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। उपस्थित पदाधिकारियों का कहना था कि यह कांग्रेस संगठन की मजबूती की दिशा में बड़ा कदम है और आने वाले समय में पार्टी को निश्चित रूप से इसका लाभ मिलेगा।
पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में संगठन प्रभारी विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, विधि विभाग अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रपाल, अनुसूचित विभाग अध्यक्ष आशीष प्रेमी, विधानसभा अध्यक्ष मनजीत सिंह, कार्यकाल सचिव बाबूराम शर्मा, मंडल अध्यक्ष जगतार सिंह भट्टी सहित कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।इसके अलावा अमीचंद, राजेंद्र बाबू, मोहम्मद फहीम खान, अब्दुल कादिर खान, हाफिज सलमान, हरपाल सिंह, नरेश कुमार वर्मा, धर्मवीर शर्मा, अंकित वर्मा, जयकुमार वर्मा, राजीव शर्मा अवंतिका, उदय सिंह पाल, इस्माइल खान, डॉ. फूल सिंह, शिव कुमार शर्मा, विनोद कुमार शर्मा, हरिओम गुप्ता, रणवीर राम निवास यादव, माया देवी, नसीम बेगम, दशरथ, चमन लाल, डी.एस. यादव, मोहम्मद कासिम, जग्गू प्रधान और अजय शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आगामी चुनावों की तैयारी
बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर निकाय चुनाव और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा की। साथ ही यह भी तय किया गया कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों की पोल खोलेंगे और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएंगे।कार्यक्रम के अंत में महानगर अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना और समाज के हर वर्ग तक न्याय पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि नए कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत पूरे जोश के साथ किया गया है और आने वाले दिनों में संगठन की ताकत और भी बढ़ेगी।
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)