/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/19/untitled-design_20250919_142431_0000-2025-09-19-14-26-04.jpg)
रालोद की प्रेस वार्ता
गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता
राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के सदस्यता अभियान को गति देने और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अन्नपूर्ण होटल में महानगर खेल प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी विस्तार बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर पार्टी की भविष्य की रणनीति और खेलों को बढ़ावा देने से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय नेता नीरपाल सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. रेखा चौधरी ने की जबकि संचालन प्रदेश महासचिव रविन्द्र चौहान ने किया।
कार्यकारिणी का विस्तार
बैठक में महानगर खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए 10 नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी। नई टीम में महासचिव पद पर हरीश गैमव, राहुल चौधरी, आजार अली और अनुज बवेजा को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र कुर दादु और अखिल शर्मा को जिम्मेदारी मिली। वहीं सचिव पद पर ताहिर, रिजवान, अनुज और विनोद को मनोनीत किया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नई टीम का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि इनके जुड़ने से संगठन और अधिक सशक्त होगा।मुख्य अतिथि त्रिलोक त्यागी ने कहा कि रालोद खेलों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने जानकारी दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने अपनी पूरी सांसद निधि खिलाड़ियों और खेल सुविधाओं के विकास के लिए समर्पित कर दी है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी सिर्फ खेलों तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों के मुद्दों पर भी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर जल्द ही एक व्यापक किसान यात्रा निकालने की तैयारी की जा रही है।
मिशन 2027 की तैयारी
इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (अल्पसंख्यक) इंद्रजीत सिंह टीटू, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भूपेंद्र डबास, जयराज बालियान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खेल सतवीर सिंह, विजय कौशिक, रामकुमार पंवार, सुधार तोमर, युवा जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह, फिरान राघव, दीपा सिरोही, वाजू गौतम, युवा महानगर अध्यक्षा तुमार कौशिक, बोरसिंह मोर्य, दिनेश शर्मा, वाजिद, सुहेल, प्रभा वर्मा, शाहरुख और अभय प्रमुख रहे।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में सदस्यता अभियान को और तेज किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग रालोद से जुड़कर संगठन को मजबूत बना सकें। साथ ही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए नियमित स्तर पर आयोजन किए जाएंगे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।