Advertisment

Politics : कांग्रेस कमेटी में सृजन संगठन कार्यक्रम का आयोजन

महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कंपनी बाग घंटाघर पर रविवार को सृजन संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए मनोनित पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीर सिंह ने की।

author-image
Syed Ali Mehndi
20250914_163019_0000

कांग्रेस पार्टी का कार्यक्रम आयोजित

गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता

महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय, कंपनी बाग घंटाघर पर रविवार को सृजन संगठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्षों को सम्मानित करते हुए मनोनित पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीर सिंह ने की। उन्होंने सभी नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।

 मिशन 2027

कार्यक्रम के दौरान वार्ड अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर मोबिन अहमद, रवींद्र कश्यप, उमेश कुमार, आबिद चौहान, राजेंद्र कुमार, विजय कुमार राणा, एडवोकेट मोहम्मद सलमान अली, अशोक कौशल और राजपाल सिंह को मनोनित पत्र वितरित किए गए। इन सभी को पार्टी की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने तथा स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 जन्मदिन की खुशियां

कार्यक्रम के दौरान एक खास पल तब आया जब महानगर महासचिव अमित कुमार बंटी का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। अध्यक्ष वीर सिंह ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने बंटी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।संचालन का दायित्व कार्यालय सचिव बाबूराम शर्मा ने संभाला। उन्होंने पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में कहा कि कांग्रेस संगठन की एकजुटता से ही आने वाले समय में गाजियाबाद सहित पूरे प्रदेश में पार्टी की पकड़ और मज़बूत होगी।

एकजुट दिखे कांग्रेसी 

इस मौके पर मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष वीर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, इस्माइल खां और राकेश शर्मा उपस्थित रहे। इनके अलावा वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कार्यालय सचिव बाबूराम शर्मा, विधि विभाग अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रपाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष आशीष प्रेमी, विधानसभा प्रभारी शशि भूषण, महासचिव पवन शर्मा, उपाध्यक्ष जगतार सिंह भट्टी, मोहम्मद कासिम, शमशाद, अवधेश, शहजाद, हरीश शर्मा, रवि शंकर सूर्या, जाहिद, आदिल, शाहबाज, कासिफ मीर साहब, अकरम ठेकेदार, वासी जायदा, विनोद कुमार शर्मा, अब्दुल कादिर खान, हाफिज सलमानी, सरिता, रजनीश कुमार, हरिराम शर्मा, बिरजू, रामकुमार कश्यप, इशरत, यासीन, रुखसार, शमीम, सोनम, गुननाज, अमर सिंह राढ़ौर और अन्य कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

नए लोगों को जिम्मेदारी 

Advertisment

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन में नए पदाधिकारियों के जुड़ने से कांग्रेस की ताकत और अधिक बढ़ेगी। उन्होंने सभी से अपील की कि वे जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहें और कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।सृजन संगठन कार्यक्रम ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया। यह आयोजन कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और मजबूती का प्रतीक साबित हुआ। नेताओं ने विश्वास जताया कि आने वाले चुनावों में संगठन की यह मजबूती पार्टी की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Advertisment
Advertisment