Advertisment

Precaution is protection against fire: ताकि न लगे आग, न हो बड़ी हानि

जिले में फायर सर्विस ने गर्मी और बढ़ते पारे का मिजाज भांपते हुए आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इसके साथ ही फैक्ट्रियों, मॉल्स और अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्निरोधक इंतजामों की पड़ताल की।

author-image
Rahul Sharma
gzb  fire-1 (1)

एक मॉल में अग्निरोधक उपकरणों की पड़ताल करते फायर सर्विस के अधिकारी।

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, चीफ रिपोर्टर।

गर्मी बढ़ने से जहां आग लगने की घटनाओं में इजाफा होने का खतरा बढ़ने लगा है, वहीं इसी आशंका को देखते हुए जिले में फायर सर्विस के जवानों और अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ मॉल-मल्टिप्लेक्स और ओद्योगिक प्रतिष्ठानों में अग्निरोधक इंतजामों का ऑडिट करना शुरू कर दिया है। बुधवार को फायर सर्विस के जवान इसी कवायद में जुटे रहे।

इसलिए चलाया गया जागरूकता अभियान

gzb  fire-2
व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कर्मचारियों को आग से बचाव के तरीके बताते अग्निशमन अधिकारी।

जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की ओर से पूरे सूबे में फायर सर्विस से जुड़े कर्मचारी-अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के मौसम में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ गाहे-ब-गाहे इस बात की भी पड़ताल करें कि अग्निरोधक इंतजाम दुरूस्त हैं या नहीं। इन्हीं निर्देशों के चलते जिले में फायर सर्विस की टीमों ने चीफ फायर ऑफिसर राहुल पाल के निर्देशन में बुधवार को एक अभियान चलाया।

लोगों को दी ये जानकारी

gzb  fire-2
व्यवसायिक प्रतिष्ठान में कर्मचारियों को आग से बचाव के तरीके बताते अग्निशमन अधिकारी।

Advertisment

 फायर सर्विस के अधिकारियों ने लोगों को बताया कि ग्रीष्म ऋतु शुरू होने के चलते तापमान के बढ़ रहा है। इस कारण अग्नि दुर्घटनाओ से बचाव व सुरक्षा और होने वाली घटनाओं की रोकथाम कैसे की जाए इसकी जानकारी लोगों को दी गई।

26 प्रतिष्ठान, 14 मॉल का निरीक्षण

gzb  fire-4
फैक्ट्री के कर्मचारियों को गर्मी में बरती जाने वाली एहतियात के साथ आग से बचाव के उपाय बताते फायर सर्विस कर्मी।

जनपद के औद्योगिक प्रतिष्ठानो/माल/मल्टीप्लैक्स मे फायर आडिट की कार्यवाही करते हुये आग से बचाव के सम्बन्ध मे जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के अर्न्तगत औद्योगिक प्रतिष्ठानो/माल/मल्टीप्लैक्स आदि मे आग से बचाव हेतु स्थापित अग्निशमन प्रणाली का फायर आडिट करते हुये वहॉ पर उपस्थित व्यक्तियो को आकस्मिकता के समय स्थापित अग्निशमन प्रणाली के संचालन की जानकारी दी गई। इसके अलावा आग से सुरक्षा व उसकी रोकथाम के उपायो के बारे मे भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसी कड़ी मे जनपद के 26 औद्योगिक प्रतिष्ठानो व 15 मॉल मल्टीप्लैक्स सहित कुल 41 स्थानो पर अभियान चलाया गया। जिसमे 527 लोगो को जागरूक किया गया।

Advertisment
Advertisment