Advertisment

Problam: रमजान के माह में भी पानी नहीं, डीएम के सामने उठा मुददा

वार्ड 95 की महिला पार्षद रूकसाना सैफी ने एक लेटर के माध्यम से वार्ड ध्वस्त पेयजल व्यवस्था तथा टूटी सडकों का मामला जिलाधिकारी के सामने उठाया।इस दौरान महिला पार्षद ने आरोप लगाया कि..

author-image
Syed Ali Mehndi
नगर निगम पार्किंग

नगर निगम

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता

वार्ड 95 की महिला पार्षद रूकसाना सैफी ने एक लेटर के माध्यम से वार्ड ध्वस्त पेयजल व्यवस्था तथा टूटी सडकों का मामला जिलाधिकारी के सामने उठाया। इस दौरान महिला पार्षद ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा वार्ड से संबंधित समस्याएं निगम अधिकारियों के सामने उठाए जाने पर जनता की समस्याओं को हंसकर टाल दिया जाता है।

पेयजल संकट

महिला पार्षद ने कहा कि रमजान का पवित्र माह चल रहा है। उनके क्षेत्र के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे है। निगम का जलकल विभाग रोजेदारों को पानी भी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। काफी जगह पानी नहीं आ रहा है। जिस एरिया में पानी की सप्लाई हो रही है,वहां पर वह पीने योग्य नहीं है। वहां पर पानी गंदा बदबूदार एवं रेत वाला आ रहा है। बडी संख्या में नलकूप काफी समय से खराब पडे है। उदाहरण स्वरूप पीएसी चैक पर 30 एचपी क्षमता नलकूप फेल हो गया है। तमाम आग्रह के बाद भी नलकूप को रिबोर नही किया जा रहा है। वार्ड में सडकों की स्थिति बेहद खराब है।

वार्ड 51 का भी बुरा हाल 

प्रताप विहार वार्ड 51 में पानी संचालन के लिए ठेकेदारों ने पंप आपरेटर नियुक्त नही किये। जिसको लेकर जन अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग की है। पं राजेश शर्मा ने बताया प्रताप विहार वार्ड 51 में नगर निगम के द्वारा पानी के पंपों को संचालन करने का कॉन्ट्रैक्ट राज इलेक्ट्रिकल्स को दिया हुआ है तथा टंकी के पानी का संचालन करने का कॉन्ट्रैक्ट केशव इंटरप्राइजेज को दिया हुआ है।

ऑपरेटर नियुक्त नहीं 

परंतु दोनों ही ठेकेदारों के द्वारा वार्ड में कोई भी आपरेटर नियुक्त नहीं किया गया है पानी के पंपों का संचालन तथा टंकी के पानी के पंप का संचालन पार्षद के कार्यालय पर रहने वाले कर्मचारी द्वारा किया जाता है केशव इंटरप्राइजेज एवं राज इलेक्ट्रिकल्स द्वारा वार्ड में पानी का संचालन सुचारू रूप से हो सके उसके लिये आपरेटर की नियुक्ति क्यों नहीं की गई तथा दो आपरेटर के वेतन के भुगतान गबन किस आधार पर किया जा रहा है यह जांच का विषय है।

Advertisment
Advertisment