Advertisment

Protest : सीएम योगी का शहर में आगमन,व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन

संजय नगर व्यापार मंडल ने नगर निगम, पुलिस प्रशासन और खाद्य विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि इन विभागों के अधिकारी लगातार उनका शोषण कर रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर बना रहे हैं। इसी के विरोध में बाजार बंद रखा गया।

author-image
Syed Ali Mehndi
Untitled design_20250919_232025_0000

व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

संजय नगर व्यापार मंडल ने नगर निगम, पुलिस प्रशासन और खाद्य विभाग के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों का आरोप है कि इन विभागों के अधिकारी लगातार उनका शोषण कर रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर बना रहे हैं। इसी के विरोध में बाजार बंद रखा गया। इस कदम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान व्यापारियों की आवाज सरकार तक पहुँचाना था। व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल और महामंत्री हरीश शर्मा ने कहा कि सभी व्यापारी भाजपा के कोर वोटर हैं, लेकिन गाजियाबाद में तैनात अधिकारी उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। 

व्यापारियों का विरोध प्रदर्शन

उनका आरोप है कि पुलिस प्रशासन, नगर निगम और खाद्य विभाग व्यापारियों पर अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। इसके कारण छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारी आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली से व्यापारियों में गहरा आक्रोश है और ऐसा लग रहा है मानो वे भाजपा की जड़ों को कमजोर करने का काम कर रहे हों।विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापार मंडल के चेयरमैन प्रदीप गर्ग, अध्यक्ष विपिन गोयल, महामंत्री हरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष रितेश गर्ग, प्रकाश गुप्ता, वाइस चेयरमैन रवि कुमार, ठाकुर बबलू सिंह, तेजवीर मां, गौतम पंडित, राजू, केके शर्मा और मूलचंद तोमर मौजूद रहे। इसके अलावा स्थानीय व्यापारी संगठन से जुड़े लोग जैसे बालाजी मेडिकल स्टोर, बेदी ट्रेलर, ढींगरा इलेक्ट्रॉनिक, प्रवीण भाई और सत्यपाल सिंह सिसोदिया भी शामिल हुए।

 शोषण का आरोप 

व्यापारियों ने कहा कि वे हमेशा से कानून व्यवस्था और सरकारी नीतियों के पक्षधर रहे हैं, लेकिन वर्तमान में हो रहा शोषण बर्दाश्त के बाहर है। यदि अधिकारियों की यह मनमानी जारी रही तो वे बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे। व्यापारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि उनका यह विरोध किसी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है, बल्कि उनके अस्तित्व और आजीविका की रक्षा के लिए है।इस मौके पर बाजार पूरी तरह बंद रहा और सभी दुकानदार एकजुट होकर प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने यह चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले समय में आंदोलन और व्यापक स्वरूप लेगा।

Advertisment
Advertisment