Advertisment

Protest :राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने किया जोरदार प्रदर्शन,जल्द लागू हो जनसंख्या नियंत्रण कानून

देशभर में जनसंख्या नियंत्रण कानून, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने और वक्फ बोर्ड को पूरी तरह समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने गाजियाबाद के जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस धरने

author-image
Syed Ali Mehndi
Untitled design_20250711_122123_0000

राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट का धरना प्रदर्शन

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद,वाईबीएन संवाददाता

Advertisment

देशभर में जनसंख्या नियंत्रण कानून, यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) लागू करने और वक्फ बोर्ड को पूरी तरह समाप्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने गाजियाबाद के जिला मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस धरने में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

 जनसंख्या विस्फोट खतरनाक

धरने का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष रिंकू त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि देश जिस रफ्तार से जनसंख्या विस्फोट की ओर बढ़ रहा है, वह आने वाले समय में सामाजिक और आर्थिक असंतुलन को जन्म देगा। यदि समय रहते जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बनाया गया, तो खाद्य, जल, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं भी आम नागरिक की पहुंच से बाहर हो जाएंगी।

Advertisment

यूसीसी आवश्यक

धरने में राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र त्यागी ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और यहां सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए। उन्होंने बताया कि यूसीसी लागू होने से लैंगिक समानता को भी बल मिलेगा और देश में एकरूपता आएगी।

 घुसपैठियों की पहचान ज़रूरी 

Advertisment

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी ने एनआरसी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि घुसपैठियों की पहचान करना अब राष्ट्र सुरक्षा का मुद्दा बन चुका है। उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी लागू होने के सकारात्मक प्रभाव दिखाई दिए हैं, अब इसे पूरे देश में लागू करने की आवश्यकता है। इससे वास्तविक नागरिकों के अधिकारों की रक्षा होगी। धरने में मौजूद वरुण त्यागी, महेश आहूजा, हरेंद्र मिश्रा, सुनील चंद तिवारी, अमर्त्य शर्मा, चेतन शर्मा, तेजवीर सिंह, बीके शर्मा हनुमान, शैली और सेठी ने संयुक्त रूप से वक्फ बोर्ड को समाप्त करने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड देश में दोहरे मापदंड को बढ़ावा दे रहा है और यह संविधान की धर्मनिरपेक्ष भावना के विरुद्ध है। सरकारी संपत्तियों पर धार्मिक आधार पर नियंत्रण का अधिकार अनुचित है और इसे खत्म किया जाना चाहिए।

शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

धरने के दौरान संगठन ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, जिसमें उपरोक्त सभी मांगों को शीघ्र लागू करने की अपील की गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर जल्द कार्यवाही नहीं की, तो भविष्य में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। इस धरने के माध्यम से राष्ट्रीय हिंदू फ्रंट ने स्पष्ट कर दिया कि अब समय आ गया है जब देश को एक समान और सशक्त कानून व्यवस्था की आवश्यकता है, जो भारत को एक समरस और संगठित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करे।

Advertisment

Advertisment
Advertisment