Advertisment

Ghaziabad: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के समर्थन में यात्रा का आयोजन

Ghaziabad: यह गैर-राजनीतिक यात्रा भारत की विविधता में एकता का संदेश देते हुए आर्थिक मजबूती और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करेगी। आइए, इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनें और राष्ट्र निर्माण की इस मुहिम में अपना योगदान दें।

author-image
Deepak Sharma
'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के समर्थन में यात्रा का आयोजन, सांस्कृतिक एकता का संदेश
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। 10 मई को सांय 5 बजे ठाकुर द्वारा शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा से "भारत विकास यात्रा" का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा भारत माता सांस्कृतिक संस्थान के बैनर तले आयोजित की जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र की अनेकता में एकता को प्रदर्शित करना और "एक राष्ट्र, एक चुनाव" की अवधारणा को जन-जन तक पहुँचाना है।

Advertisment

गैर-राजनीतिक होगा आयोजन, उद्देश्य राष्ट्र की एकता और आर्थिक मजबूती

योजना बैठक में यात्रा के मुख्य योजनाकार मयंक गोयल ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगा। इसका उद्देश्य राष्ट्र की आर्थिक मजबूती और विकास की रफ्तार को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि चुनाव में होने वाले भारी खर्च को सीमित कर "वन नेशन, वन इलेक्शन" की दिशा में ठोस कदम उठाना आवश्यक है।

सामूहिक सहभागिता और समर्पण पर जोर

Advertisment

मयंक गोयल ने जानकारी दी कि यात्रा की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। बैठक में सभी सहभागियों को उनके उत्तरदायित्वों का स्पष्ट वितरण किया गया है। सफलता के मूल मंत्र के रूप में सामूहिक सहभागिता और समर्पण को आवश्यक बताया गया है।

सांस्कृतिक एकता का प्रतीक होगी यात्रा

भारत विकास यात्रा सभी वर्गों, समुदायों और आयु वर्ग के लोगों को जोड़ते हुए भारत की सांस्कृतिक विरासत और लोकतांत्रिक मूल्यों का संगम प्रस्तुत करेगी। आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक झलकियों, परंपरागत नृत्यों और देशभक्ति के गीतों के माध्यम से एकता और अखंडता का संदेश दिया जाएगा।

Advertisment

भारत विकास यात्रा का यह आयोजन न केवल "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के विचार को मजबूत करेगा, बल्कि सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रप्रेम को भी प्रोत्साहित करेगा। आयोजकों का मानना है कि इस यात्रा के माध्यम से देशवासियों में एक नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार होगा।

Advertisment
Advertisment