Advertisment

Ramleela : ललित जायसवाल बने अध्यक्ष, भूपेंद्र चोपड़ा को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

कवि नगर रामलीला मैदान स्थित “जानकी सभागार” में श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर की साधारण सभा की बैठक में कार्यकारिणी समिति के त्रिवार्षिक चुनाव वर्ष 2025-28 के लिए सर्व सम्मति से संपन्न हुए। समिति के सभी दस पदो एवं इक्कीस कार्यकारिणी सदस्यों को

author-image
Syed Ali Mehndi
रामलीला चुनाव

रामलीला चुनाव

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता 

कवि नगर रामलीला मैदान स्थित “जानकी सभागार” में श्री धार्मिक रामलीला समिति कविनगर की साधारण सभा की बैठक में कार्यकारिणी समिति के त्रिवार्षिक चुनाव वर्ष 2025-28 के लिए सर्व सम्मति से संपन्न हुए। समिति के सभी दस पदो एवं इक्कीस कार्यकारिणी सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी सर्वजीत राम, पीसीएस चुनाव अधिकारी की देख रेख में संपन्न चुनाव प्रक्रिया के उपरांत चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। सभी पदो पर सौहार्द पूर्ण वातावरण में चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए। घोषित चुनाव परिणामो के अनुसार पुन: ललित जायसवाल को (अध्यक्ष) एवं भूपेंद्र चोपड़ा को (महामंत्री) निर्वाचित घोषित किया गया। 

ललित जायसवाल
ललित जायसवाल

यह है अन्य पदाधिकारी

अन्य पदो पर निर्वाचित पदाधिकारी निम्न प्रकार से है, विवेक मित्तल (कोषाध्यक्ष), उपाध्यक्ष पदो पर अजय जैन, गुलशन बजाज, अवनीश गर्ग एवं विपुल शर्मा के साथ तरुण चुटानी (प्रचार मंत्री), पवन गुप्ता (मंत्री) और राजेश गर्ग (सह-मंत्री)।कार्यकारिणी सदस्यों हेतु सुनील निगम, आलोक गर्ग, संजय मित्तल, नवेंदु सक्सेना, दीपक कुमार, विनय जिंदल, सुशांत चोपड़ा, अजय अग्रवाल, वेदपाल कुशवाहा, मनोज गोयल, ऋषि माकड़, पुनीत बेरी, आनंद गर्ग, मुकेश सिंघल, रमन मिगलानी, सुरेश महाजन, डी० पी० कौशिक, अजय गुप्ता, दिवाकर सिंघल, मयंक जैन और सचिन कुमार निर्वाचित घोषित हुए।इससे पूर्व समिति के संरक्षक गण सर्वश्री बलदेव राज शर्मा, ललित मोहन मित्तल, नेम प्रकाश गोयल, विजय जिंदल, जे० डी० जैन का स्वागत समिति अध्यक्ष ललित जायसवाल एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में साधारण सभा के सदस्य उपस्थित हुए।

रामलीला चुनाव
रामलीला चुनाव

 वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत

Advertisment

समिति के महामंत्री भूपेंद्र चोपड़ा ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए समिति के कार्यक्रमों, उपलब्धियों एवं योजनायों का उल्लेख किया और सभी सदस्यों, सहयोगियो एवं दानदातायो का आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष ललित जायसवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सभी सदस्यों एवं संरक्षक गण का मार्गदर्शन एवं सहयोग हेतु धन्यवाद दिया एवं सर्व सम्मति से शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। समिति के संरक्षक श्री बलदेव राज शर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया।बैठक का प्रारंभ एवं समापन गायत्री मंत्रों के साथ किया गया।

Advertisment
Advertisment