Advertisment

Ghaziabad: अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर होगा भव्य कार्यक्रम, महापौर ने की तैयारियों की समीक्षा

Ghaziabad: कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुनीता दयाल करेंगी, मुख्य अतिथि होंगे केंद्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक। इस अवसर पर महिला सफाईकर्मियों का सम्मान व विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत होगी।

author-image
Deepak Sharma
Ghaziabad: अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर होगा भव्य
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता। नगर निगम मेरठ द्वारा पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 30 मई को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, नेहरू नगर में दोपहर 2:30 बजे से आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर महापौर सुनीता दयाल ने अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

महापौर ने बैठक में बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर शहर के सभी माननीय पार्षद, वरिष्ठ अधिकारी, समाजसेवी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे।

महिला सफाईकर्मियों का होगा सम्मान, वितरित होंगी किट

महापौर ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, सफाई मित्रों को विशेष किट का वितरण भी किया जाएगा। यह आयोजन न सिर्फ रानी अहिल्याबाई होल्कर के योगदान को श्रद्धांजलि देगा, बल्कि सफाई कर्मचारियों के योगदान को भी सम्मानित करेगा।

शहर में चलेगा विशेष स्वच्छता अभियान

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की ओर से शहरभर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा। इसमें प्रमुख पार्कों और चौराहों की विशेष सफाई की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।

Advertisment

रानी अहिल्याबाई के जीवन पर होगा विशेष प्रकाश

कार्यक्रम में पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, उनके सामाजिक कार्यों और मंदिरों के जीर्णोद्धार जैसे योगदान पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम नई पीढ़ी को उनके व्यक्तित्व और कर्तृत्व से अवगत कराने का माध्यम बनेगा।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

तैयारी बैठक में संयुक्त नगर आयुक्त ओमप्रकाश, सहायक नगर आयुक्त पल्लवी सिंह, मुख्य अभियंता एन.के. चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश कुमार, उद्यान अधिकारी डॉ. अनुज सिंह तथा अधिशासी अभियंता के.पी. आनंद उपस्थित रहे।

सभी पार्षद निभा रहे सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम संयोजक विरेन्द्र त्यागी ने भी कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित रूप देने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने की जानकारी दी। सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में प्रचार-प्रसार व तैयारी में जुटे हुए हैं।

Advertisment

महापौर सुनीता दयाल ने आशा जताई कि यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक प्रेरणास्रोत बनेगा और रानी अहिल्याबाई होल्कर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएगा।

Advertisment
Advertisment