Advertisment

Recover: 30 लाख रुपए की प्रतिबंधित लकड़ी पुलिस ने की बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस्टर्न पेरीफेरल से 30 लाख रुपए की 20 टन प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्कर दीपक और हरि सिंह को गिरफ्तार किया है।

author-image
Akash Garg
दो आरोपी सहित प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी

दो आरोपी सहित प्रतिबंधित लकड़ी पकड़ी Photograph: (Social media )

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद वाई बी एन संवाददाता 

यह भी पढ़ें: मालिक के कहने पर खोल देती है घर का दरवाजा, Social Media पर Viral

गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस्टर्न पेरीफेरल से 30 लाख रुपए की 20 टन प्रतिबंधित खैर की लकड़ी बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्कर दीपक और हरि सिंह को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: आइसक्रीम विक्रेता का फोन छीन कर भागे बदमाश, फोन मिलाया तो बोले भाई

मध्यप्रदेश से हिमाचल ले जा रहे थे लकड़ी

डीसीपी रूरल सुरेंद्रनाथ तिवारी के अनुसार, पकड़े गए आरोपी मध्य प्रदेश के दतिया निवासी दीपक तिवारी और हरी सिंह परिहार हैं। बरामद की गई लकड़ी करीब 20 टन है। आरोपी इस लकड़ी को मध्य प्रदेश से हिमाचल प्रदेश की सागर कत्था फैक्टरी में ले जा रहे थे।

Advertisment

यह भी पढ़ें: थूक वाली नान खिला रह था फरमान, पुलिस ने धर दबोचा

फर्जी कागजों के आधार पर हो रही थी तस्करी

पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने बिना किसी अनुमति के प्रतिबंधित खैर प्रजाति की लकड़ी काटी थी। वे फर्जी कागजों के आधार पर इसकी तस्करी कर रहे थे। गिरोह का मास्टरमाइंड देवेंद्र सिंह सोलंकी है, जो मध्य प्रदेश के ओरछा का रहने वाला है। बरामद किया गया ट्रक भी उसी के नाम पर है।

यह भी पढ़ें: पिलखुआ टोल पर किसानों का हल्ला बोल, टोल कर्मियों पर किसानों को परेशान करने का आरोप

मुख्य आरोपी देवेंद्र सोलंकी की तलाश में पुलिस 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले दो साल से यह अवैध कार्य कर रहे थे। मास्टरमाइंड देवेंद्र सोलंकी पर पहले से इस तरह के मामले दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। फिलहाल वह फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Advertisment
Advertisment
Advertisment