/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/27/20250827_131454_0000-2025-08-27-13-16-17.jpg)
श्री गणेश पूजन
गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता
संजय नगर सेक्टर-23 स्थित हनुमान मंदिर से भगवान गणेशजी की शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर प्रांगण से आरंभ हुई यह यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रवाल सदन तक पहुँची, जहाँ भक्तों ने पुष्पवर्षा कर गणेशजी का स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और श्रद्धालुओं की जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
श्री गणेश पूजन
इस अवसर पर परमार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष वी.के. अग्रवाल ने कहा कि गणपति भगवान को बुद्धि, ज्ञान और समृद्धि का देवता माना जाता है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत सबसे पहले गणेश पूजन से ही की जाती है। उन्होंने कहा कि गणेश चतुर्थी का पर्व केवल धार्मिक दृष्टि से ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी देता है।विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के पीठाधीश्वर ब्रह्मऋषि विभूति बी.के. शर्मा हनुमान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूजा में मूर्ति की दिशा, आकार और सामग्री का विशेष महत्व होता है। उन्होंने बताया कि गणेशजी की मूर्ति यदि सही दिशा में स्थापित की जाए तो घर और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा वातावरण पवित्र और आनंदमय बनता है।
यह रहे मौजूद
शोभायात्रा और पूजन कार्यक्रम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। इस अवसर पर उपस्थित पंडित सुरेंद्र तिवारी, इंद्रेश तिवारी और अशोक झा ने विधि-विधान के साथ पूजन कराया। वहीं, श्रद्धालु शशि प्रभा अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, आकांक्षा अग्रवाल, शिल्पी गुप्ता, लोकेश सिंगल, अजय अग्रवाल, बृजमोहन शर्मा, किरण शर्मा, वैभव वंदे ठाकुर, वंदना ठाकुर, गौरव गोयल, सुरेंद्र पाल त्यागी, बबली त्यागी, गजेंद्र शर्मा, रमेश चंद्र बंसल, राजकुमार कश्यप, डॉ. नीरज गर्ग (सीएमओ सर्वोदय अस्पताल), डॉ. मंजू गर्ग, डीआर हरिश मोहन शर्मा, प्रदीप गर्ग और सुरेंद्र गहलोत सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
धार्मिक रीति रिवाज की परंपरा
पूरे कार्यक्रम के दौरान धार्मिक भजनों और मंत्रोच्चारण से वातावरण गूंजता रहा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्सव में भाग लेकर कार्यक्रम को और भी रंगारंग बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा की आरती उतारी और प्रसाद वितरण किया।गणेश चतुर्थी का पर्व हर साल नई उमंग और उल्लास लेकर आता है। शोभायात्रा के जरिए जहां धार्मिक परंपराओं का पालन हुआ, वहीं सामाजिक स्तर पर लोगों में आपसी सहयोग और भाईचारे का भाव भी देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने गणेशजी के स्वागत में हिस्सा लिया और इसे अविस्मरणीय बना दिया।गाजियाबाद में आयोजित यह शोभायात्रा धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण बनी। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंजते इस आयोजन ने श्रद्धालुओं को भक्ति और आनंद से परिपूर्ण कर दिया।