गाजियाबाद वाईबीएन संवाददाता।
संजय नगर रामलीला मैदान में आगामी 2 फरवरी को गौ सेवा राष्ट्रीय रोटी बैंक (ट्रस्ट) के तत्वावधान में आयोजित 21 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह कार्यक्रम से पूर्व आयोजित गौ कथा कार्यक्रम में कथावाचक गुरु माँ मंजू भारद्वाज द्वारा गौ कथा में आए श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया गया।
गौ माता को किया नमन
मंजू भारद्वाज द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों से गौ माता की सेवा करने का आह्वान किया गया और कहा की कलयुग में गौ सेवा के द्वारा ही जगत का कल्याण संभव है उन्होंने कहा कि जो गौ माता की सेवा करता है वह जन्म-जन्म तक सुख पाता है। गौ माता के अंदर 33 करोड़ देवी देवताओं का वास होता है। इसलिए हर घर में गौमाता रखनी चाहिए। उन्होंने सभी गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कथा सुनने के लिए आने की अपील की। गौ कथा में भारी संख्या में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं गौ कथा सुनते हुए भाव विभोर हो गए और सभी के द्वारा गौ माता के जयकारे लगा कर गौ सेवा का संकल्प लिया गया।
गणमान्य लोगों ने लिया कार्यक्रम में भाग
इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्गा वाशिंग पाउडर के चैयरमैन प्रेमचंद गुप्ता, स्थानीय पार्षद पप्पू नगर, ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज शर्मा, समाजसेवी संजीव चौधरी, मीडिया प्रभारी अनुज राघव, समाजसेवी रविंद्र सिंह राणा, सतपाल सिंह देशवाल, झम्मन चौधरी, किरणपाल सिंह तेवतिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, महासचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रभा शर्मा व अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।