Advertisment

Religious : गुरु पूर्णिमा पर स्वामी चक्रपाणि महाराज का भव्य गुरुपूजन समारोह संपन्न

हिंदू महासभा भवन में गुरु पूर्णिमा 2025 के पावन अवसर पर सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज का भव्य गुरुपूजन समारोह अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में हिंदू महासभा, संत महासभा और श्री चित्रगुप्त अखाड़े से जुड़े

author-image
Syed Ali Mehndi
20250710_185113_0000

चक्रपाणि महाराज का भव्य स्वागत

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

गाजियाबाद, वाईबीएन संवाददाता 

हिंदू महासभा भवन में गुरु पूर्णिमा 2025 के पावन अवसर पर सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज का भव्य गुरुपूजन समारोह अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में हिंदू महासभा, संत महासभा और श्री चित्रगुप्त अखाड़े से जुड़े सैकड़ों श्रद्धालुओं, संतों और राष्ट्र सेवकों ने भाग लिया।

वैदिक मन्त्रोंचार 

कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन द्वारा हुई, जिसके उपरांत स्वामी चक्रपाणि जी महाराज का विधिवत गुरुपूजन, पुष्पार्चन और माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वामी जी को सनातन धर्म का जीवंत प्रतीक और राष्ट्र जागरण के अग्रदूत के रूप में सम्मानित किया। उन्हें हिंदू राष्ट्रवाद के प्रेरक और समाज सुधार के संवाहक के रूप में नमन किया गया। स्वामी जी ने विशेष रूप से उपस्थित बालक-बालिकाओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारत का भविष्य इन बच्चों में निहित है। अवनी पांडे और वसु श्रीवास्तव जैसे बाल प्रतिभाओं को उन्होंने ‘भारत के उज्ज्वल कल’ का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा – “संस्कार और धर्म से जुड़ा बालक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। भारत तभी पुनः विश्वगुरु बनेगा जब हमारी आने वाली पीढ़ी धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के प्रति जागरूक होगी।

संत समागम

इस आयोजन में जगद्गुरु दुर्गाचार्य कंचन गिरी की उपस्थिति ने विशेष आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। साथ ही, ब्रह्मऋषि बीके शर्मा 'हनुमान', डॉ. इंदिरा तिवारी, डॉ. हरप्रीत कोचर, डॉ. रचना गर्ग, महंत विजय पांडे, महिला अध्यक्ष रेखा पांडे, और अन्य हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।प्रमुख सहभागियों में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजय पांडे, तमिलनाडु संत महासभा अध्यक्ष राम स्वामी, चित्रगुप्त अखाड़ा अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, यूपी अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, संगठन मंत्री राजकुमार सिंह, वृंदावन से संजय हरियाणा व काशी से श्रीकांत पांडे सहित अन्य गणमान्य नाम उल्लेखनीय रहे।

सनातन अमर अजर 

स्वामी चक्रपाणि ने अपने आशीर्वचन में कहा – “सनातन धर्म केवल एक पंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के कल्याण का मार्ग है। 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की भावना को जगाकर ही भारत विश्वगुरु बनेगा।”अंत में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सभी उपस्थितजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। स्वामी जी के जयघोषों से संपूर्ण परिसर गूंज उठा। आयोजन की विस्तृत जानकारी हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रह्मऋषि बीके शर्मा 'हनुमान' जी ने साझा की।

Advertisment

Advertisment
Advertisment